Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG NEWS : छत्तीसगढ़ खनिज विभाग का बड़ा फैसला’ अवैध खनन करते पकड़े गए तो रद्द होगा पट्टा, लगेगा भारी जुर्माना

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बढ़ते अवैध रेत खनन पर रोक लगाने के लिए खनिज विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। नियमों की अनदेखी करने वाले खननकर्ताओं के खिलाफ अब कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पट्टा निरस्त करने तक की कार्रवाई
खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई भी व्यक्ति या कंपनी अवैध खनन करते हुए पकड़ी जाती है, तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी, भारी जुर्माना लगाया जाएगा और संबंधित खनन पट्टा भी निरस्त किया जा सकता है।

अब तक 1.16 करोड़ की वसूली
विभागीय कार्रवाई के तहत विभिन्न जिलों में अब तक 1.16 करोड़ रुपए से अधिक की वसूली की जा चुकी है। इसके अलावा 400 से अधिक प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

See also  चैन स्नेचिंग की 03 घटनाओं को अंजाम देने वाला आरोपी कुमार पंडित गिरफ्तार...

धमतरी में सबसे ज्यादा कार्रवाई
जानकारी के अनुसार, धमतरी जिले में अवैध खनन के सबसे अधिक मामले सामने आए हैं, जहां प्रशासन ने लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की है।

लगातार जारी है कार्रवाई
माइनिंग विभाग और कलेक्ट्रेट की संयुक्त टीम द्वारा प्रदेशभर में औचक निरीक्षण कर अवैध खनन पर निगरानी रखी जा रही है, लेकिन इसके बावजूद रेत माफिया सक्रिय बने हुए हैं।

Advertisment

सख्ती से थमेगा अवैध खनन
विभाग का मानना है कि सख्त कार्रवाई और कड़े नियमों के पालन से अवैध खनन पर अंकुश लगाया जा सकेगा।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!