Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

तड़पता रहा घायल शख्स,पुकारते रहे परिजन, बावजूद इसके बेरहम सीएमएचओ के कान में नही रेंगा जूं, हुई घायल की मौत अब लापरवाही के खिलाफ आवाज उठाने वालों पर ही रंजिश निकालने हुए आमादा…

तड़पता रहा घायल शख्स,पुकारते रहे परिजन, बावजूद इसके बेरहम सीएमएचओ के कान में नही रेंगा जूं, हुई घायल की मौत

अब लापरवाही के खिलाफ आवाज उठाने वालों पर ही रंजिश निकालने हुए आमादा

एमसीबी। उल्टा चोर कोतवाल को डांटे ऐसी ही कहावत को चरितार्थ करती इन दिनों मनेंद्रगढ़ के सीएमएचओ की हरकत काफी सुर्खियां बटोरने के साथ चुनावी वर्ष में वर्तमान सरकार की वाट लगाने में तुल गई है।जहां एक तरफ दुर्घटना में घायल शख्स की इलाज के अभाव में मौत से पूरे शहर वासियों में आक्रोश का माहौल देखा जा रहा है।तो वहीं एमसीबी जिले के स्वास्थ विभाग के सीएमएचओ डॉ सुरेश तिवारी अपनी मनमानी और लापरवाही पर पछतावे की बजाय आम जनता से ताल में ताल मिलाकर भिड़ने के मूड में आ गए हैं।

See also  जशपुर पुलिस की नाकाबंदी हुई सफल, गांजा की तस्करी कर रहे दो आरोपियों को किया गिरफ्तार...

नौटंकी बाज़ सीएमएचओ मनेंद्रगढ़, खुद को जिम्मेदार और आम जनों को बता रहे गुनहगार,

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेंद्रगढ़ में स्वास्थ विभाग की लापरवाही से हुई घायल शख्स की मौत मामले में मृतक के परिजनों का गुस्सा और साथ में मनेंद्रगढ़ की आम जनता का आक्रोश लापरवाह स्वास्थ विभाग के जिम्मेदारों पर इस कदर भारी पड़ा की स्वास्थ विभाग में पदस्थ चिकित्सक नामक यमराज और उनकी पूरी टीम की लचर व्यवस्था सड़क पर सरे आम हो गई और साथ ही साथ जिम्मेदार सड़कों पर खदेड़े भी गए।और जहां पर मनेंद्रगढ़ पुलिस के अफसर और पुलिस बल की सतर्कता से भागते सी एम एच ओ सुरक्षित बचे।सोचनीय पहलू है की जहां पर स्वास्थ विभाग के सबसे बड़े पद पर बैठा वरिष्ठ अधिकारी अगर लोगों के प्राण के प्रति संवेदनतशीलता का त्याग करके सिर्फ रशुखदारी की कुर्सी का सुख भोगने की इच्छा और आदत रखने लगे तो स्वाभाविक है की आज की जनता ऐसे लोगों को ठिकाने लगाने में ज्यादा देर नहीं करेगी।और वाक्या ऐसा ही है। अवगत करा दें की उक्त सारी घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने जो मनेंद्रगढ़ सी एम एच ओ के साथ किया वो सामान्य घटना थी। क्यू की अक्सर जब आम जनता से जुड़ी सेवाएं लचर और गैर जिम्मेदाराना प्रवृति अख्तियार कर लेती है और सुधार की बजाय बार बार उसकी पुनरावृति हो तो जन समुदाय अपनी भूमिका पर उतर आता है।लेकिन घायल शख्स के मौत मामले से उपजा विवाद और जन आक्रोश शांत कराने के बजाय लापरवाह सी एम एच ओ अब आम जन और भीड़ पर रंजिश की लाठी भांजने में लग गए हैं और सी एम एच ओ खुद को जिम्मेदार और आम जन को गुनहगार साबित करना चाह रहे हैं। और जिसके मद्देनजर भीड़ के खिलाफ या कह सकते 50 से ज्यादा लोगों के खिलाफ शिकायत कर चुके हैं।बहरहाल मनेंद्रगढ़ के स्वास्थ विभाग में उपजा विवाद स्वास्थ विभाग की खुद की लापरवाही का नतीजा है जिसे शासन द्वारा संज्ञान में लिया जाना चाहिए साथ ही जन सेवा का दायित्व निर्वहन कर्ता ही अगर अपनी जिम्मेदारी छोड़ नेताओं जैसा दांव पेंच पैंतरे कर सिस्टम को कटघरे में खड़ा करने का कार्य करे तो ऐसे लोगों को तत्काल जिम्मेदारी से पृथक कर व्यवस्था सुचारू की जानी चाहिए जिससे जन कल्याण का सीधा सरोकार हो।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!