Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

उन्मुखीकरण कार्यक्रम में दिया जा रहा समूह की महिलाओं को बैंक से लोन, समूह की महिलाओं को बताए जा रहे समूह संचालन के गुण…

उन्मुखीकरण कार्यक्रम में दिया जा रहा समूह की महिलाओं को बैंक से लोन
 
समूह की महिलाओं को बताए जा रहे समूह संचालन के गुण
 
जांजगीर-चांपा। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के माध्यम से स्व सहायता समूह की महिलाओं को उन्मुखीकरण कार्यक्रम के दौरान समूह संचालन के गुण बताए जा रहे है। इस दौरान समूह की महिलाओं को बैंक के माध्यम से लिंकेज कराते हुए ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। जिससे समूह अपनी आजीविका गतिविधियों का संचालन बेहतर तरीके से करते हुए स्वरोजगार कर सकेंगे।
जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. ज्योति पटेल ने बताया कि एनआरएलएम के माध्यम से स्व सहायता समूहों की महिलाओं को उन्मुखीकरण कार्यक्रम के माध्यम से समूह गठन किस तरह से किया जाना चाहिए उसके बारे में बताया जा रहा है और जो समूह गठित हो चुके हैं उन्हें नियमित बैठक आयोजित करने,  ग्यारह सूत्र पालन करने के साथ ही उनके द्वारा की जा रही आजीविका संबंधित गतिविधियों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। समूह द्वारा निर्धारित मापदंड पर खरे उतरने के बाद प्रस्ताव के आधार पर बैंक से लिंकेज कराते हुए उन्हें ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे वे अपने समूह की गतिविधि का संचालन अच्छे से कर पाएंगी। मिली जानकारी के अनुसार बलौदा विकासखण्ड की ग्राम पंचायत महुदा में अन्नपूर्ण स्व सहायता समूह को एनआरएलएम से भेजे गए प्रस्ताव के बाद 1 लाख 50 हजार रूपए की राशि लोन के रूप में बैंक द्वारा प्रदाय की गई। इस राशि से समूह की महिलाओं को बल मिलेगा और वे बेहतर स्वरोजगार का स्थापित कर सकेंगी। जनपद पंचायत मालखरौदा की ग्राम पंचायत जमगहन में भीमराव अंबेडकर स्व सहायता समूह को एफएलसीआरपी एवं बैंक मित्र के माध्यम से 1 लाख 50 हजार रूपए का ऋण वितरण किया गया। इसके अलावा वैभव लक्ष्मी स्व सहायता समूह को 3 लाख रूपए एवं चंद्रहासिनी समूह को 2 लाख रूपए का लोन वितरण किया गया। इस राशि से समूह की महिलाएं अपनी गतिविधियों को बढ़ाकर आर्थिक रूप से मजबूत बनेंगी। इसी तरह स्व सहायता समूह महामाया को 3 लाख रूपए ग्राम पंचायत लिमगांव की ज्योति महिला समूह को 3 लाख रूपए की राशि लोन के रूप में वितरण की गई। ग्राम पंचायत माहुलदीप में जय ठाकुरदेव स्व सहायता समूह की महिलाओं को 1 लाख 50 हजार रूपए की राशि लोन के रूप में दी गई।

See also  वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने गांव में खाट पर बैठकर किया भोजन, एक्स पर साझा की तस्वीरें...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!