Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

जांजगीर-चांपा में शराब विवाद बना खूनी संघर्ष, बीच-बचाव करने पहुंचे दोस्त के पिता पर दोस्त ने डंडे से मारकर की हत्या

जांजगीर-चांपा, 15 मई 2026 : जांजगीर-चांपा जिले में अपराध के मामले लगातार बढ़ते नजर आ रहा हैं। हत्या और मारपीट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम तनौद से सामने आया है, जहां शराब पीने को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। विवाद इतना बढ़ा कि एक युवक ने अपने ही दोस्त के पिता पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। मामला शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम तनौद का है। जानकारी के मुताबिक बीती रात गांव के कुछ लोग तनौद-नवागांव मुख्य मार्ग किनारे बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान गांव के ही रहने वाले सत्यवान महिपाल वहां पहुंचे और सड़क किनारे शराब पीने से मना करने लगे। इसी बात को लेकर वहां मौजूद उमाशंकर साहू भड़क गया और दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया और उमाशंकर साहू ने सत्यवान महिपाल के साथ हाथापाई शुरू कर दी। विवाद बढ़ता देख सत्यवान के पिता मोहन महिपाल बीच-बचाव करने पहुंचे, लेकिन आरोपी का गुस्सा शांत नहीं हुआ। आरोपी उमाशंकर साहू ने लाठी से मोहन महिपाल के सिर पर जोरदार हमला कर दिया। हमले के बाद मोहन महिपाल मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े। घटना के बाद परिजन उन्हें तुरंत खरौद अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर फैलते ही गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही शिवरीनारायण पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी उमाशंकर साहू को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

See also  मेन रोड में बडे वाहनों से डीजल चोरी करने वाले 06 आरोपी को बलौदा पुलिस ने किया गिरफ्तार...

जांजगीर सीएसपी योगिता खापर्डे ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम तन्नौद की है, मामूली विवाद में एक व्यक्ति पर लाठी-डंडे से हमला किया गया था। घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में आरोपी उमाशंकर साहू को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!