Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 77 ट्रेनें रद्द! जून में यात्रियों की बढ़ेगी मुश्किल, कई एक्सप्रेस के बदले रूट

रायपुर : छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। बिलासपुर रेल मंडल के चांपा स्टेशन में चौथी रेल लाइन के निर्माण कार्य के चलते रेलवे ने 7 जून से 19 जून के बीच 77 ट्रेनों को प्रभावित करने का फैसला लिया है। इनमें 65 एक्सप्रेस और 12 पैसेंजर ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी।

रेलवे के इस फैसले से छत्तीसगढ़ के अलावा मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड, गुजरात, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और राजस्थान समेत कई राज्यों के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। खासकर समर सीजन में ट्रेनों के रद्द होने से हजारों यात्रियों की यात्रा प्रभावित होगी।

See also  सफाई अभियानों से लेकर सामाजिक जागरूकता—छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में ‘विश्वशांति विश्वविद्यालय’ का जन-जागरण अभियान जारी

रेलवे के अनुसार कुछ ट्रेनों को रद्द करने के साथ-साथ कई ट्रेनों के रूट में बदलाव भी किया गया है। 8 ट्रेनें बदले हुए मार्ग से चलेंगी, जबकि 6 ट्रेनों को अपने गंतव्य से पहले ही समाप्त कर दिया जाएगा। वहीं 5 ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से रवाना होंगी।

यात्रियों को राहत देने के लिए रेलवे ने कोरबा-रायपुर हसदेव एक्सप्रेस को अस्थायी रूप से कोरबा-बिलासपुर के बीच पैसेंजर ट्रेन के रूप में चलाने का फैसला किया है।

Advertisment

रेल प्रशासन का कहना है कि बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में तीसरी और चौथी रेल लाइन का काम तेजी से चल रहा है। यह देश के सबसे व्यस्त रेल मार्गों में शामिल है, जो उत्तर और दक्षिण भारत को जोड़ता है। अधिकारियों के मुताबिक नई लाइन बनने से भविष्य में ट्रेनों की आवाजाही बेहतर होगी और देरी कम होगी।

See also  जब सदन में कांग्रेस सांसदों को लोकसभा अध्यक्ष ने लगाई फटकार…

रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जांचने की अपील की है, ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!