Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

ChatGPT ने बदल दी किस्मत! OpenAI के 75 कर्मचारी बने 250 करोड़ के मालिक, AI ने रातोंरात बनाया अमीर

chatgpt-openai-employees-crorepati: दुनिया में तेजी से बढ़ रहे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के दौर ने अब लोगों की जिंदगी बदलनी शुरू कर दी है। ChatGPT बनाने वाली अमेरिकी कंपनी OpenAI के दर्जनों कर्मचारी अचानक करोड़पति बन गए हैं। कंपनी के एक बड़े शेयर बिक्री प्रोग्राम के बाद करीब 75 कर्मचारियों ने 200 से 250 करोड़ रुपये तक की कमाई की है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक OpenAI ने अपने मौजूदा और पुराने कर्मचारियों को कंपनी के शेयर बाहरी निवेशकों को बेचने की अनुमति दी थी। इस प्रक्रिया में करीब 600 कर्मचारियों ने हिस्सा लिया और अरबों डॉलर के शेयर बेचे गए। कई कर्मचारियों ने करीब 3 करोड़ डॉलर तक के शेयर बेचे, जो भारतीय रुपये में लगभग 250 करोड़ के बराबर बैठता है।

See also  नीट पेपर लीक पर सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख; ‘ऐसे ही नहीं जाने दे सकते मामला’, SG तुषार मेहता ने मांगा एक हफ्ते का समय

दरअसल ChatGPT लॉन्च होने के बाद OpenAI की वैल्यू में जबरदस्त उछाल आया है। कुछ साल पहले तक सीमित पहचान रखने वाली यह कंपनी अब दुनिया की सबसे बड़ी प्राइवेट टेक कंपनियों में गिनी जा रही है। AI सेक्टर में बढ़ती मांग और निवेश ने कंपनी की वैल्यू को रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचा दिया है।

बताया जा रहा है कि सबसे ज्यादा फायदा उन कर्मचारियों को हुआ जो OpenAI के शुरुआती दौर से जुड़े थे। कंपनी में नियम है कि नए कर्मचारियों को तुरंत शेयर बेचने की इजाजत नहीं मिलती, इसलिए पुराने कर्मचारियों को पहली बार इतने बड़े स्तर पर कमाई का मौका मिला।

See also  मुख्यमंत्री से रामनामी समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात...

AI इंडस्ट्री की इस तेजी का असर अब टेक कंपनियों से बाहर भी दिखने लगा है। अमेरिका के कई शहरों में प्रॉपर्टी की कीमतों में उछाल देखा जा रहा है, क्योंकि AI सेक्टर के कर्मचारी तेजी से अमीर बन रहे हैं।

Advertisment

वहीं दूसरी बड़ी टेक कंपनियां भी AI एक्सपर्ट्स को अपने साथ जोड़ने के लिए करोड़ों रुपये के पैकेज ऑफर कर रही हैं। ऐसे में AI सेक्टर आने वाले समय में दुनिया की सबसे बड़ी आर्थिक ताकतों में शामिल हो सकता है।

अब सबकी नजर OpenAI के भविष्य पर टिकी है। चर्चा है कि कंपनी आने वाले समय में शेयर बाजार में भी उतर सकती है, जो टेक इंडस्ट्री की सबसे बड़ी घटनाओं में से एक साबित हो सकती है।

See also  Sawan 2024: सावन में कांवड़िए नंगे पैर क्यों चलते हैं, पढ़िए इसके पीछे की भगवान परशुराम से जुड़ी भगवान...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!