Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

बिलासपुर में SSP का ‘एक्शन मोड’ ऑन… सड़कों पर गुंडागर्दी करने वालों पर सीधा प्रहार, 513 पर कार्रवाई से मचा हड़कंप

Bilaspur पुलिस : बिलासपुर में अब कानून सिर्फ किताबों में नहीं, सड़कों पर दिख रहा है। एसएसपी रजनेश सिंह के सख्त एक्शन मोड ने पूरे जिले में असामाजिक तत्वों की कमर तोड़ दी है। अप्रैल 2026 से 12 मई 2026 तक चलाए गए विशेष अभियान में पुलिस ने कुल 513 व्यक्तियों/प्रकरणों पर वैधानिक और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।

बिलासपुर। शहर की सड़कों पर गुंडागर्दी करने वालों, चाकू लेकर दहशत फैलाने वालों, शराब पीकर उत्पात मचाने वालों और कानून की धज्जियां उड़ाने वालों के लिए अब बिलासपुर में कोई जगह नहीं बची है। एसएसपी रजनेश सिंह के सख्त निर्देश के बाद पुलिस ने ऐसा ‘एक्शन मोड’ दिखाया है कि असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया है। अप्रैल 2026 से 12 मई 2026 तक जिलेभर में कुल 513 व्यक्तियों/प्रकरणों पर वैधानिक और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।

सड़कों पर उतरा पुलिस का अभियान, बदमाशों में दहशत

अभियान के दौरान जिले के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ सख्त कार्रवाई की गई। पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग मचाने वालों, शराबखोरों, निगरानी बदमाशों और बिना नंबर प्लेट वाहनों पर चलने वालों को टारगेट किया। कई जगहों पर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए बदमाशों की “खातिरदारी” भी की और उठक-बैठक कराकर सरेआम माफी मंगवाई, ताकि जनता में सुरक्षा का भरोसा मजबूत हो और अपराधियों में पुलिस का खौफ कायम रहे।

थानों में हुई कार्रवाई का पूरा ब्योरा

Advertisment

थाना सिविल लाइन में धारा 151 के तहत 55, धारा 107/116 के 76, आर्म्स एक्ट के 11, धारा 128 के 09 और धारा 129 के 08 मामलों में कार्रवाई की गई।

See also  सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत जिले की महिलाओं को वित्त मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री ओ पी चौधरी ने किया नवीन राशनकार्ड का वितरण...

थाना कोतवाली में धारा 151 के 21, धारा 107/116 के 93 और आर्म्स एक्ट के 02 प्रकरण दर्ज हुए।

थाना तोरवा क्षेत्र में धारा 151 के 11, आर्म्स एक्ट के 03 और चाकूबाजी के 02 मामले सामने आए।

थाना सरकंडा में सबसे अधिक कार्रवाई दर्ज की गई, जहां धारा 151 के 55, धारा 107/116 के 130 और आर्म्स एक्ट के 15 मामलों में कार्रवाई हुई।

थाना कोनी में धारा 151 का 01 मामला, चकरभाठा में धारा 151 के 13 और आर्म्स एक्ट का 01 मामला तथा सिरगिट्टी में धारा 151 के 03 और आर्म्स एक्ट के 04 मामलों में कार्रवाई की गई।

See also  पहले वार्डों को 4 लाख के कार्यों के लिए लगाने पड़ते थे चक्कर, अब 4 करोड़ के कार्य हो रहे सांय-सांय: उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन...

पुलिस का एक्शन अवतार और सख्त संदेश

एसएसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान में पुलिस ने साफ कर दिया है कि शहर में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों, हथियार लेकर घूमने वालों और दहशत फैलाने वाले तत्वों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस का स्पष्ट संदेश है—“या तो सुधर जाओ, वरना सड़कों पर ही हिसाब होगा।”

शहर में लौट रहा भरोसा, लोगों ने ली राहत की सांस

लगातार बढ़ती चाकूबाजी, सड़क पर हुड़दंग और असामाजिक गतिविधियों के बीच पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से आम जनता ने राहत की सांस ली है। लोगों का कहना है कि इस अभियान से शहर में डर नहीं, बल्कि कानून का राज मजबूत हो रहा है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!