Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

सुशासन तिहार में मंत्री दयाल दास बघेल नाराज, मंच से SDO को लगाई फटकार

गरियाबंद : गरियाबंद में आयोजित “सुशासन तिहार 2026” कार्यक्रम के दौरान उस वक्त असहज स्थिति बन गई, जब प्रदेश के मंत्री Dayal Das Baghel ने मंच से ही वन विभाग के SDO विकास चंद्राकर को फटकार लगा दी। मामला कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों के नाम लेने से जुड़ा था।

दरअसल, फिंगेश्वर ब्लॉक के पोखरा में आयोजित समाधान शिविर में मंच संचालन के दौरान SDO विकास चंद्राकर ने सांसद Roop Kumari Choudhary का नाम लिए बिना सीधे विधायक Rohit Sahu का नाम ले लिया। इसे प्रोटोकॉल की चूक माना गया। मंत्री दयाल दास बघेल ने मंच से ही नाराजगी जाहिर करते हुए अधिकारी को फटकार लगाई। बाद में SDO ने अपनी गलती मानते हुए माफी मांग ली।

See also  शाहरुख खान ने अपने बच्चों से क्या सीखा? एक्टर ने सबके सामने बताई थी फैमिली की ये खास बात

इसी कार्यक्रम में एक और मामला सामने आया, जिसने प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए। आयोजन स्थल पर 4 से 5 नाबालिग बच्चे आगंतुकों को नाश्ता और शरबत परोसते दिखाई दिए। बताया गया कि बच्चों को 150 से 200 रुपए मजदूरी पर काम पर रखा गया था। बच्चों के गले में “सुशासन तिहार” का बैच भी लगा हुआ था, जिससे यह साफ हुआ कि वे आयोजन व्यवस्था का हिस्सा थे।

मीडिया की नजर पड़ने के बाद बच्चों को धीरे-धीरे कार्यक्रम स्थल से हटाया गया। मंत्री की मौजूदगी में नाबालिगों से काम कराए जाने को लेकर प्रशासन पर लापरवाही और संवेदनहीनता के आरोप लगे।

See also  अलर्ट राहगीरों ने बचाई जान: पलटी कार से महिला तहसीलदार को निकाला सुरक्षित...

मामले में मौजूद श्रम अधिकारी जयंती बंसल ने पहले इसे गलती माना, लेकिन बाद में कहा कि यदि बच्चे किसी कैटरिंग व्यवसाय से जुड़े परिवारों के हैं तो काम करने में पूरी तरह गलती नहीं मानी जा सकती। हालांकि उन्होंने उम्र और परिस्थितियों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की बात कही।

Advertisment

गौरतलब है कि सुशासन तिहार 2026 की शुरुआत 1 मई से हुई है और यह 10 जून तक चलेगा। इस अभियान के तहत प्रदेशभर में समाधान शिविर लगाकर जनता की समस्याओं का मौके पर निराकरण करने का दावा किया जा रहा है। अभियान में Vishnu Deo Sai से लेकर जिला प्रशासन तक सक्रिय रूप से शामिल है।

See also  पामगढ़ में नवनिर्वाचित 101 जनप्रतिनिधियों का सम्मान समारोह हुआ आयोजित, विधायक शेषराज हरबंश के मुख्य आतिथ्य में हुआ कार्यक्रम...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!