Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

C.G News : आज रायपुर में नेशनल लोक अदालत! बैंक, ट्रैफिक और पारिवारिक मामलों पर होगा त्वरित फैसला

रायपुर : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) के तत्वावधान में शनिवार 9 मई को देशव्यापी नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (SALSA) बिलासपुर के निर्देश पर प्रदेश के सभी जिला और व्यवहार न्यायालयों में यह आयोजन होगा। यह वर्ष 2026 की दूसरी लोक अदालत है।

हजारों मामलों के निपटारे के लिए व्यापक व्यवस्था

लोक अदालत में बड़ी संख्या में लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के लिए विशेष खंडपीठों का गठन किया गया है। इस प्रक्रिया का उद्देश्य अदालतों में लंबित मामलों का बोझ कम करना और पक्षकारों को शीघ्र न्याय उपलब्ध कराना है।

कौन-कौन से मामले होंगे शामिल

See also  सीएम विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक 10 सितंबर को कोरबा में आयोजित

इस लोक अदालत में कई प्रकार के मामलों का निपटारा किया जाएगा, जिनमें शामिल हैं—

Advertisment
  • मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण
  • चेक बाउंस (138 एनआई एक्ट) मामले
  • धारा 125 दंड प्रक्रिया संहिता से जुड़े केस
  • पारिवारिक और वैवाहिक विवाद
  • बैंक रिकवरी और बिजली विभाग से जुड़े मामले
  • ट्रैफिक चालान और राजस्व संबंधित प्रकरण            प्री-लिटिगेशन मामलों पर भी फोकस

लोक अदालत में केवल न्यायालय में लंबित ही नहीं बल्कि प्री-लिटिगेशन मामलों का भी समाधान किया जाएगा। इनमें नगर निगम, नगर पालिका, दूरसंचार विभाग और बिजली विभाग के वसूली संबंधी मामले शामिल हैं।

आपसी सहमति से न्याय की पहल

See also  पूर्व सैनिक संघ के सचिव राजेन्द्र कुमार पाण्डेय बने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक

लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य विवादों को आपसी सहमति और राजीनामे के आधार पर समाप्त करना है। इससे न केवल समय और धन की बचत होती है, बल्कि पक्षकारों को त्वरित समाधान भी मिलता है।

न्याय व्यवस्था को मिलेगी गति

इस आयोजन से न्यायालयों पर बढ़ते बोझ में कमी आएगी और लंबित मामलों के तेजी से निपटारे में मदद मिलेगी। लोक अदालत को न्याय प्रणाली का एक प्रभावी और सरल माध्यम माना जाता है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!