Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Bollywood actor Akshay Kumar : अक्षय कुमार ने कराई आंखों की सर्जरी, शूटिंग से ब्रेक लेकर पहुंचे अस्पताल

बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar ने हाल ही में अपनी आंखों की छोटी सर्जरी करवाई है। बताया जा रहा है कि यह सर्जरी विजन करेक्शन यानी आंखों की रोशनी में सुधार के लिए की गई। लगातार शूटिंग में व्यस्त रहने के बाद उन्होंने डॉक्टर की सलाह पर कुछ दिनों का ब्रेक लिया है और फिलहाल आराम कर रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, अक्षय कुमार ने निर्देशक Anees Bazmee के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म का केरल शेड्यूल पूरा करने के तुरंत बाद मुंबई में यह सर्जरी करवाई। ऑपरेशन बुधवार सुबह किया गया और इसे सामान्य प्रक्रिया बताया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, लंबे समय से लगातार काम और बैक-टू-बैक शूटिंग के चलते उन्होंने यह फैसला लिया। अब वे कुछ दिनों तक घर पर आराम करेंगे और पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद फिर से शूटिंग शुरू करेंगे।

See also  एयरफोर्स छोड़ बने सुवेंदु अधिकारी के PA, कौन थे चंद्रनाथ रथ जिन पर हुई 10 राउंड फायरिंग, मौत पर बंगाल में बवाल

अक्षय कुमार की नई फिल्म का नाम अभी आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आया है, लेकिन इस प्रोजेक्ट को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है। इसकी एक बड़ी वजह यह भी है कि इस फिल्म के जरिए अक्षय और Vidya Balan की लोकप्रिय जोड़ी लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाली है। इसके अलावा अक्षय करीब 15 साल बाद अनीस बज्मी के साथ काम कर रहे हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं, जिनमें Welcome to the Jungle, Hera Pheri 3 और Golmaal 5 जैसी फिल्में शामिल हैं। वहीं विद्या बालन हाल ही में Raja Shivaji में नजर आई थीं। फिलहाल अक्षय कुमार रिकवरी पर ध्यान दे रहे हैं और उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही अपने बाकी प्रोजेक्ट्स की शूटिंग और प्रमोशन में वापस लौटेंगे।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!