Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Chhattisgarh IAS Transfer : छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 43 IAS अधिकारियों के तबादले, ऋचा शर्मा और मनोज पिंगुआ की जिम्मेदारी बदली

नवा रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने बुधवार, 06 मई 2026 को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों के कार्यभार में अब तक का सबसे बड़ा फेरबदल किया है। राज्यपाल के निर्देशानुसार सचिव रजत कुमार द्वारा जारी इस आदेश में अपर मुख्य सचिव (ACS) से लेकर कलेक्टर स्तर तक के कुल 43 अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस बदलाव को राज्य सरकार की प्रशासनिक कसावट और विकास कार्यों में तेजी लाने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है।

 

ACS और प्रमुख सचिव स्तर पर बड़े बदलाव प्रशासनिक फेरबदल में वरिष्ठ अधिकारियों के विभागों में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। 1994 बैच की अधिकारी श्रीमती ऋचा शर्मा को वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग से हटाकर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। उन्हें विकास आयुक्त का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं, गृह एवं जेल विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे मनोज कुमार पिंगुआ अब वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के ACS होंगे।

Advertisment

मुख्यमंत्री के करीबी माने जाने वाले सुबोध कुमार सिंह (1997 बैच) की शक्तियों में इजाफा किया गया है। वे अब मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव के साथ-साथ ऊर्जा विभाग और छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज के अध्यक्ष का भी जिम्मा संभालेंगे। इसके अतिरिक्त, श्रीमती निहारिका बारिक को गृह एवं जेल विभाग का नया प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है।

See also  राज्य बिजली घरों के लिए सूचना सुरक्षा व साइबर आपदा प्रबंधन योजना को मंजूरी, विश्व साइबर सुरक्षा माह में जनजागरूकता का आव्हान...

यह व्यापक फेरबदल संकेत देता है कि सरकार आगामी लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों की कार्यक्षमता का अधिकतम उपयोग करना चाहती है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!