Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

रायपुर ब्रेकिंग : रायपुर में DRI की बड़ी रेड – हंस ट्रैवल्स में छापेमारी, तीन बोरा नोट बरामद होने से मचा हड़कंप

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी के रिंग रोड स्थित हंस ट्रैवल्स (Hans Travels) के दफ्तर में डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने अचानक दबिश देकर बड़ी कार्रवाई की है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, DRI को सूचना मिली थी कि ट्रैवल कंपनी के जरिए करोड़ों रुपये के जाली नोटों की खेप दूसरे राज्यों में पहुंचाने की साजिश रची जा रही है।

तीन बोरा नोट बरामद DRI के पांच अफसरों की टीम ने इस रेड को अंजाम दिया। तलाशी के दौरान टीम ने मौके से तीन बोरा नोट बरामद किए हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि बरामद किए गए बोरों में 10, 20 और 50 रुपये के छोटे नोट भरे हुए हैं। इन नोटों की वास्तविकता और इनके स्रोत की जांच के लिए DRI की टीम माल जब्त कर रवाना हो गई है।

See also  अंतर्राज्यीय साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, रायगढ़ पुलिस ने उत्तराखंड से पकड़े 3 आरोपी, 91 लाख की धोखाधड़ी का खुलासा...

जांच के घेरे में ट्रैवल कंपनी हंस ट्रैवल्स जैसे बड़े नाम पर हुई इस कार्रवाई से राजधानी के ट्रांसपोर्ट और ट्रैवल जगत में सनसनी फैल गई है। DRI अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इन नोटों का असली मालिक कौन है और इन्हें किन राज्यों में खपाने की योजना थी। क्या यह किसी बड़े अंतरराष्ट्रीय जाली नोट रैकेट का हिस्सा है, इस बिंदु पर भी गहन जांच की जा रही है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!