Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Thalapathy Vijay CM : तमिलनाडु में ‘विजय’ भव! कांग्रेस के समर्थन से थलपति विजय बनेंगे मुख्यमंत्री

चेन्नई/नई दिल्ली: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने राज्य की सियासी तस्वीर बदल दी है। सुपरस्टार विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। बहुमत के लिए जरूरी 118 के आंकड़े से 10 सीट दूर विजय को अब कांग्रेस का साथ मिल गया है।

कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (PAC) का बड़ा फैसला मंगलवार देर रात तमिलनाडु कांग्रेस की पीएसी (PAC) की एक महत्वपूर्ण बैठक जूम पर हुई। इसमें पार्टी के एआईसीसी इंचार्ज गिरीश चोडनकर और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने एकमत से विजय की पार्टी को समर्थन देने का फैसला किया। कांग्रेस का कहना है कि वे राज्य में एक ‘सेक्युलर सरकार’ चाहते हैं और भाजपा या उसके किसी भी ‘प्रॉक्सी’ को सत्ता से दूर रखना उनकी प्राथमिकता है।

See also  CG Crime: फर्जी इंस्टाग्राम आईडी से महिला को किया ब्लैकमेल, आरोपी गिरफ्तार

राहुल गांधी और विजय के बीच संवाद इससे पहले, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने विजय को फोन कर ऐतिहासिक जीत की बधाई दी थी। विजय ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर राहुल गांधी का आभार व्यक्त करते हुए लिखा कि वे राज्य के सांस्कृतिक माहौल को बनाए रखने और जनसेवा के लिए मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

विधानसभा की नई स्थिति: तमिलनाडु की 234 सदस्यीय विधानसभा में अब गठबंधन की सरकार बनना लगभग तय है।

  • TVK: 108 सीटें
  • कांग्रेस: 05 सीटें
  • अन्य संभावित सहयोगी: गठबंधन को बहुमत के लिए अब केवल कुछ और विधायकों के समर्थन की जरूरत है।
See also  Oppo A5 Pro 4G Price in India: टूटने या भीगने पर भी खराब नहीं होगा ओप्पो का ये तगड़ा फोन, फीचर्स जीत लेगा दिल, जानें कीमत...

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!