Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG Suicide : अधूरी प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, बालोद में नाबालिग प्रेमिका संग युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान

बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां साथ जीने-मरने की कसमें खाने वाले प्रेमी जोड़े ने खौफनाक कदम उठाते हुए ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। यह दर्दनाक घटना चोरहापड़ाव रेलवे स्टेशन के पास हुई, जहां बुधवार सुबह दोनों के शव रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत हालत में बरामद किए गए।

सुबह ट्रैक पर दो शव मिलने की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध था और संभवतः किसी कारणवश उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया।

See also  ‘भरोसे के सम्मेलन’ में हितग्राहियों को मिला सुनहरे भविष्य का भरोसा, तालाब के पट्टे, कोसा धागाकरण मशीन,सिलाई मशीन सहित अन्य सामग्रियों का किया गया वितरण...

पुलिस के अनुसार, ट्रेन की चपेट में आने से 16 वर्षीय नाबालिग युवती का शव लहूलुहान अवस्था में मिला, जबकि 20 वर्षीय युवक का शव बुरी तरह कट चुका था। घटनास्थल के पास एक बाइक भी बरामद की गई है, जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि दोनों इसी वाहन से यहां पहुंचे थे।

मृतकों की पहचान कुम्हालोरी गांव निवासी 20 वर्षीय जितेश्वर तारम और डौंडी विकासखंड के साल्हे गांव की 16 वर्षीय लिलिसा उइके के रूप में हुई है। पुलिस ने आवश्यक पंचनामा कार्रवाई के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

See also  CG BREAKING: 3 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण...

घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे आत्महत्या के कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

Advertisment

जांच जारी, वजह अब भी रहस्य
पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, लेकिन आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह का पता लगाने के लिए सभी एंगल से जांच की जा रही है।यह घटना न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गहरा सदमा बन गई है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!