Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

यात्रियों के लिए जरूरी खबर! बिलासपुर जोन की 18 ट्रेनें कैंसिल, 20 टर्मिनेट, कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

नई दिल्ली : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर जोन अंतर्गत गोंदिया स्टेशन पर बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड कार्य के कारण रेल यात्रियों को अगले 20 दिनों तक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे प्रशासन ने 3 मई से 22 मई 2026 तक कई ट्रेनों को रद्द करने और कुछ गाड़ियों के मार्ग में बदलाव करने का फैसला लिया है।

रेलवे के अनुसार गोंदिया स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर मेगा ट्रैक कार्य किया जाएगा। इस दौरान वॉशेबल एप्रन हटाकर बैलेस्टेड ट्रैक तैयार किया जाएगा, जिससे भविष्य में ट्रेनों की गति, सुरक्षा और परिचालन क्षमता में सुधार होगा।

10 ट्रेनें पूरी तरह रद्द

See also  CPRI Recruitment 2025: खुशखबरी! केंद्रीय विद्युत संस्थान में निकली बंपर वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई...

रेलवे प्रशासन ने इस अवधि में 10 ट्रेनों को पूरी तरह रद्द करने का निर्णय लिया है। इनमें टाटानगर–इतवारी एक्सप्रेस, डोंगरगढ़–गोंदिया पैसेंजर, रायपुर–इतवारी पैसेंजर और बालाघाट रूट की कई ट्रेनें शामिल हैं।

मुख्य रद्द ट्रेनें:

Advertisment
  • 18109 टाटानगर–इतवारी एक्सप्रेस
  • 18110 इतवारी–टाटानगर एक्सप्रेस
  • 68711/68712 डोंगरगढ़–गोंदिया पैसेंजर
  • 68713/68716 गोंदिया–इतवारी पैसेंजर
  • 58205/58206 रायपुर–इतवारी पैसेंजर
    ये ट्रेनें 3 मई से 22 मई के बीच अलग-अलग तारीखों में रद्द रहेंगी।

कई ट्रेनों के बदले गए रूट

रेलवे ने कुछ महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग भी बदला है। रीवा–इतवारी एक्सप्रेस और इतवारी–रीवा एक्सप्रेस अब गोंदिया और बालाघाट की जगह छिंदवाड़ा होकर चलाई जाएंगी।रेलवे के मुताबिक यह अस्थायी बदलाव ट्रैक कार्य पूरा होने तक लागू रहेगा।

See also  विधायक बालेश्वर साहू ने बच्चों को पोलियो ड्रॉप पीला कर अभियान की शुरुवात की...

कई ट्रेनें बीच रास्ते में होंगी समाप्त

विदर्भ एक्सप्रेस, बरौनी–गोंदिया एक्सप्रेस और कई पैसेंजर ट्रेनें अपने निर्धारित गंतव्य तक नहीं जाएंगी। कुछ ट्रेनों को दुर्ग, अजनी और ब्रम्हपुरी स्टेशन तक ही संचालित किया जाएगा।इस दौरान गोंदिया से जुड़े कई सेक्शन में ट्रेन सेवाएं आंशिक रूप से बंद रहेंगी।

यात्रा से पहले चेक करें ट्रेन स्टेटस

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें। यात्री रेलवे हेल्पलाइन 139, NTES मोबाइल ऐप या नजदीकी रेलवे स्टेशन से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।रेलवे ने यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद भी जताया है।

See also  डिजिटल अरेस्ट: 2.27 करोड़ की ठगी, महिला को ऐसे बनाया निशाना...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!