Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

10 साल में यूपीआई का कमाल, बना दुनिया का नंबर-1 भुगतान मंच

नई दिल्ली, 1 मई 2026 : मोबाइल फोन के जरिए तुरंत भुगतान की सुविधा देने वाला UPI अपने 10 साल पूरे कर चुका है और अब दुनिया का सबसे बड़ा रियल-टाइम डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म बन गया है।

भारतीय रिज़र्व बैंक की देखरेख में National Payments Corporation of India ने 11 अप्रैल 2016 को इसकी शुरुआत की थी। एक दशक के भीतर ही यह भारत के डिजिटल भुगतान तंत्र की रीढ़ बन गया है और वित्तीय समावेशन को नई दिशा दी है।

आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2016-17 में जहां यूपीआई के जरिए केवल 2 करोड़ लेन-देन हुए थे, वहीं 2025-26 में यह संख्या बढ़कर 24,162 करोड़ से अधिक हो गई। यानी लगभग 12,000 गुना वृद्धि दर्ज की गई। इसी अवधि में लेन-देन का कुल मूल्य 7 हजार करोड़ रुपये से बढ़कर करीब 314 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जो 4,000 गुना से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्शाता है।

See also  छत्तीसगढ़ को मिले 5 नए IPS अधिकारी, 2023 बैच को मिला राज्य कैडर...

संख्या और मूल्य दोनों में हुई यह तेज़ वृद्धि बताती है कि रोजमर्रा के छोटे-बड़े भुगतान में यूपीआई की भूमिका कितनी मजबूत हो चुकी है।

वित्त मंत्रालय के अनुसार, यूपीआई की विश्वसनीयता, व्यापक उपयोग और इंटरऑपरेबिलिटी को वैश्विक स्तर पर भी पहचान मिली है। International Monetary Fund ने इसे लेन-देन की संख्या के आधार पर दुनिया का सबसे बड़ा रियल-टाइम पेमेंट सिस्टम माना है।

Advertisment

आज यूपीआई को एशिया और यूरोप के कई देशों की भुगतान प्रणालियों से जोड़ा जा चुका है, जिससे अंतरराष्ट्रीय यात्रियों और कारोबारियों के लिए लेन-देन और भी आसान हो गया है।

डिजिटल इंडिया की दिशा में यूपीआई की यह उपलब्धि न केवल तकनीकी प्रगति को दर्शाती है, बल्कि यह भी दिखाती है कि कैसे एक सरल और सुलभ प्रणाली ने करोड़ों लोगों की रोजमर्रा की ज़िंदगी को बदल दिया है।

See also  CG News: जमीन विवाद के चलते खूनी संघर्ष, धारदार हथियार से युवक को उतारा मौत के घाट, आरोपियों की तलाश जारी...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!