Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

100 प्रतिशत अंक लाकर श्रेयांश राठौर ने रचा इतिहास, विद्यालय व जिले का नाम रोशन

जांजगीर-चांपा। विवेकानंद हायर सेकेंडरी विद्यालय जांजगीर के केजी-1 के छात्र श्रेयांश राठौर ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 की वार्षिक परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।

जानकारी के अनुसार, श्रेयांश राठौर ने अंग्रेजी, हिंदी और गणित—तीनों विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 150 में से 150 अंक अर्जित किए। उनके रिपोर्ट कार्ड में उन्हें प्रथम श्रेणी के साथ उत्तीर्ण घोषित किया गया है। श्रेयांश के पिता योगेंद्र राठौर (बल्लू सेठ) एवं माता श्रीमती अंजू राठौर ने बेटे की इस सफलता पर गर्व जताया और बताया कि नियमित अध्ययन, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन से यह उपलब्धि हासिल हुई है।
विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने भी छात्र की मेहनत की सराहना करते हुए इसे अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताया। विवेकानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य मनोज पाण्डेय ने कहा कि श्रेयांश की सफलता यह साबित करती है कि कड़ी मेहनत और सही दिशा में प्रयास से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

See also  कारोबारी का बेटा निकला चोर : हॉलीवुड फिल्में देखकर बनाई चोरी की प्लानिंग, रिलायंस शोरूम से 17 आईफोन पार कर दुकानदारों को बेचा, पांच गिरफ्तार

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!