Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

सीजी बोर्ड रिजल्ट: कक्षा 12वीं में खुशबु देवांगन ने 96.40, कक्षा 10 वीं में नैतिक गौतम ने 98 एवं लोकेश राठौर ने 97.67 अंक के साथ टॉप-10 मेरिट की सूची में बनाई अपनी जगह

जांजगीर-चांपा, 29 मई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा संचालित कक्षा 10वीं एवं 12वीं के बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम ई क्लिक के माध्यम से ऑनलाइन जारी किया है। जिसके तहत जिले में कक्षा 12वीं में खुशबु देवांगन 96.40 प्रतिशत अंक के साथ पूरे प्रदेश 10 वां स्थान एवं कक्षा 10वीं में नैतिक गौतम ने 98 प्रतिशत अंक के साथ पूरे प्रदेश 7 वां एवं लोकेश राठौर ने 97.67 प्रतिशत अंक के साथ पूरे प्रदेश 9 वां स्थान प्राप्त कर जिले को गौरन्वित किया। खुशबु देवांगन सरस्वती शिशु मंदीर हायर सेकेण्डरी स्कूल चांपा, नैतिक गौतम एवं लोकेश राठौर विवेकानंद हायर सेकेण्डरी स्कूल जांजगीर के छात्र-छात्राएं हैं।

See also  छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने ली समीक्षा बैठक, अपराधों को रोकना और अत्याचार, अन्याय, उत्पीड़न से रक्षा करना हमारी पहली प्राथमिकता-अध्यक्ष के.पी. खाण्डे...

कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने खुशबु देवांगन तथा नैतिक गौतम और लोकेश राठौर को उनकी उत्कृष्ट सफलता पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी सफल छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। कलेक्टर ने यह भी कहा कि जिन विद्यार्थियों को अपेक्षित परिणाम नहीं मिल पाया है, वे निराश या तनावग्रस्त न हों, बल्कि परिणाम को सहजता से स्वीकार करें। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी कमियों का मूल्यांकन कर लगन और मेहनत के साथ पुनः प्रयास करने की प्रेरणा दी और विश्वास व्यक्त किया कि सतत प्रयास से सफलता अवश्य प्राप्त होगी।

See also  राष्ट्रपति ट्रम्प ने किया सवाल, भारत में मचा हड़कंप, अब सांसद निशिकांत दुबे ने अपनी बात रखी...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!