Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

पंचकुण्डीय श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ में सम्मिलित हुए राजेश्री महंत रामसुंदर दास जी 

जांजगीर-चांपा l जिले के नवागढ़ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम हीरागढ़, यानी टुरी, इन दिनों भक्ति और आस्था के रंग में रंगा हुआ है। यहां पंच कुण्डीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ और श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है, जिसमें दूर-दूर से श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं।

इस महायज्ञ में अयोध्या धाम से पधारे पंडित श्री तुंगनाथ शास्त्री जी महाराज यज्ञाचार्य के रूप में अनुष्ठान का संचालन कर रहे हैं, वहीं वृंदावन धाम से आए स्वामी श्री पुण्डरीकाक्षाचार्य वेदांती जी महाराज श्रीमद् भागवत कथा का रसपान करा रहे हैं। मुख्य यजमान नरोत्तमलाल कश्यप पत्नी मालती देवी कश्यप है,यह आयोजन जगतगुरु परंपरा से जुड़े संतों के सानिध्य में रहे एवं इस गांव के पूर्व निवासी स्वर्गीय दुलीचंद शर्मा का पोता डॉक्टर अनंताचार्य जी महाराज (अंकित शर्मा) एवंग्रामवासियों के संकल्प से किया जा रहा है। आयोजन का उद्देश्य सिर्फ धार्मिक अनुष्ठान ही नहीं, बल्कि समस्त जीवों और राष्ट्र के कल्याण की कामना भी है। हीरागढ़ का यह आयोजन न सिर्फ आस्था का प्रतीक है, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपरा का भी जीवंत उदाहरण बन रहा है।
परम पूज्य गुरुदेव राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज पीठाधीश्वर श्री दूधाधारी मठ रायपुर एवं श्री शिवरीनारायण मठ जिला जांजगीर चांपा के विकासखंड नवागढ़ अंतर्गत स्थित ग्राम हीरागढ़(टुरी) में आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में सम्मिलित हुए इस अवसर पर उनके साथ कमलेश सिंह , बुधराम कश्यप, प्रणय सिंह , मीडिया प्रभारी निर्मल दास वैष्णव सहित एक प्रतिष्ठित नगरीक गण उपस्थित थे।

See also  आप के प्रदेश प्रभारी राज्यसभा सांसद डॉ संदीप पाठक का 11 सितंबर को अकलतरा में आगमन...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!