Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

नवापारा रेत घाट में छापेमार कार्रवाई: देर रात चला प्रशासन का डंडा, माफियाओं में हड़कंप

जांजगीर-चांपा। जिले में लंबे समय से चल रहे अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ आखिरकार प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार देर रात नवापारा रेत घाट पर प्रशासनिक टीम ने छापेमार कार्रवाई कर रेत माफियाओं में हड़कंप मचा दिया।

बताया जा रहा है कि लगातार मिल रही शिकायतों और मीडिया में उठ रहे मुद्दों के बाद जिला कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम के नेतृत्व में खनिज और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम का गठन किया गया। इस टीम ने देर रात नवापारा सहित बमनहिडीह, केवा और भादा क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया।

छापे के दौरान नवापारा रेत घाट पर मौके से दो चैन माउंटेड मशीन और दो जेसीबी मशीन जब्त की गईं। हालांकि, कार्रवाई की भनक लगते ही कई वाहन चालक अपने वाहन लेकर मौके से फरार हो गए। जब्त मशीनों को सील करने की प्रक्रिया मौके पर ही पूरी की गई।

See also  ट्रम्प ने फिर कहा- ‘मैंने 6 जंग रुकवाईं’; यूक्रेन सिक्योरिटी गारंटी के बदले खरीदेगा ₹8 लाख करोड़ के अमेरिकी हथियार

नायब तहसीलदार सृजल साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि कलेक्टर के निर्देश और एसडीएम के नेतृत्व में यह संयुक्त कार्रवाई की गई है। अवैध उत्खनन के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

इस पूरी कार्रवाई में एसडीएम सुब्रत प्रधान, तहसीलदार राजकुमार मरावी, नायब तहसीलदार सृजल साहू, खनिज निरीक्षक आर.एल. राजपूत सहित रायपुर से आई विशेष टीम और स्थानीय विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे।

Advertisment

देर रात चली इस कार्रवाई से रेत कारोबारियों में खलबली मच गई है। अब देखने वाली बात होगी कि प्रशासन की यह सख्ती आगे भी जारी रहती है या फिर कार्रवाई कुछ समय बाद ठंडी पड़ जाती है।

See also  सीसीटीएनएस को और सशक्त बनाने उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मेडलीपार द्वारा जांच प्रकिया को त्वरित करने दिए निर्देश

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!