Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

कलेक्टर ने मितानिनों को सौंपी हर माह 2200 रू. मानदेय राशि की आदेश की प्रतियां…

कलेक्टर ने मितानिनों को सौंपी हर माह 2200 रू. मानदेय राशि की आदेश की प्रतियां

सक्ती। राज्य शासन द्वारा लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में सहयोग प्रदान करने वाली मितानिनों को पूर्व में दी जा रही प्रोत्साहन राशि के अतिरिक्त मितानिन कल्याण निधि योजना अंतर्गत राशि में 01.04.2023 से मानदेय में वृद्धि कर प्रतिमाह 2200 (दो हजार दो सौ) रू. देने पर जिले मितानिनों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति अभार व्यक्त किया। कलेक्टर नुपर राशि पन्ना ने जिला कार्यालय में मितानिनों के प्रतिनिधि मंडल को राज्य सरकार की ओर से इस आशा की जारी आदेश की प्रतियां सौपी। उन्हे उत्साह के साथ बेहतर लगन से काम करने की शुभकामनाएं दी। जिले के विकास खण्ड सक्ती, डभरा, मालखरौदा सहित जैजैपुर के 1657 मितानिनों को इस बढ़े हुए मानदेय का लाभ मिलेगा। इस अवसर पर प्रदीप कुमार डनसेना जिला समन्वयक मितानिन कार्यक्रम, श्रुति यादव, रजनी राठौर एवं आशा बरेठ ब्लाक समन्वयक तथा समस्त मितानिन प्रशिक्षक सहित जिले के मितानिन उपस्थित थे।

See also  कोरियर डिलीवरी ऑफिस में चोरी करने वाले आरोपी को चांपा पुलिस ने किया गिरफ्तार...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!