Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

धारदार हथियार लेकर आने जाने वालो को डराने वाला आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। धारदार हथियार लेकर आने जाने वालो को डराने वाला आरोपी को जांजगीर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

थाना सिटी कोतवाली से पुलिस टीम थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग हेतु रवाना किया गया था दौरान पेट्रोलिग पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ की खोखरा सूर्या चौक के पास रास्ते में एक व्यक्ति धारदार हथियार रखा है और आने जाने वाले लोगों को डरा रहा है की सूचना से जिले के पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पॉल (रापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप, CSP कोतवाली सुश्री योगिता बाली खापर्डे को दिया गया जिस पर अधिकारियों द्वारा तत्काल आरोपी की धरपड़कर वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश प्राप्त हुए। जिस पर थाना प्रभारी जेपी गुप्ता के मार्गदर्शन में तत्काल टीम मौके की ओर रवाना किया गया। पुलिस टीम के द्वारा खोखरा सूर्या चौक के पास से एक व्यक्ति को पकड़ा गया नाम पता पूछने पर अपना नाम गौरी शंकर सूर्यवंशी निवासी खोखरा बताया। जिसके कब्जे से एक नग धारदार तलवार जप्त किया गया आरोपी के विरुद्ध 25,27 arms act की कार्यवाही किया गया एवं आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

See also  छत्तीसगढ़ की बेटियों ने राज्य और देश का मान बढ़ाया- खेल मंत्री टंकराम वर्मा...

उपरोक्त कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी सिटी कोतवाली, उप निरीक्षक बेलसज्जर लकड़ा, आरक्षक परदेशी कँवर, नीतीश विश्वकर्मा का विशेष योगदान रहा।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!