छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर
शौर्यदीप ने रचा इतिहास , 10वीं बोर्ड परीक्षा में 97% अंक हासिल कर किया नाम रोशन

जांजगीर-चांपा। जिले के बम्हनीडीह निवासी शौर्यदीप ने अपनी मेहनत, लगन और उत्कृष्ट प्रदर्शन से बड़ी सफलता हासिल करते हुए 10वीं कक्षा की परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक प्राप्त किये है। सैनिक स्कूल अम्बिकापुर में अध्ययनरत शौर्यदीप सीबीएसई बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में शानदार उपलब्धि के साथ गणित और सोशल साइंस विषय में 100 अंक हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय एवं उनके परिवार में खुशी का माहौल है। शौर्यदीप ने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता, गुरुजनों और नियमित अध्ययन को दिया है। उन्होंने कहा कि निरंतर मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। शौर्यदीप वर्तमान में सैनिक स्कूल अम्बिकापुर में वाइस कैप्टन के पद पर चयनित होकर अपने जिले का नाम रोशन किया है। शौर्यदीप के पिता गोविंद सूर्यवंशी सेजेस बम्हनीडीह में व्याख्याता है वही उनकी माता राजेश्वरी सूर्यवंशी शिक्षक के पद पर पदस्थ है। शौर्यदीप के उत्कृष्ट प्रर्दशन से उनके परिवारजनों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।



