Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

रायपुर में शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर सख्ती, 2 घंटे में 151 चालक पकड़े

रायपुर। रायपुर में शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस ने सख्त अभियान चलाया। 18 अप्रैल 2026 की रात शहर के 9 अलग-अलग स्थानों पर महज दो घंटे की कार्रवाई में 151 चालकों पर मामला दर्ज किया गया।

इस अभियान का नेतृत्व यातायात एवं प्रोटोकॉल उपायुक्त विकास कुमार ने किया। पुलिस ने साफ किया है कि शराब पीकर वाहन चलाने के मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है।

आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2026 में मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत अब तक 2456 मामले दर्ज किए जा चुके हैं, जो जिले में किसी भी वर्ष की तुलना में अधिक हैं। वहीं 11 अप्रैल की रात 11 बजे से 1 बजे के बीच सिर्फ दो घंटे में 151 नशे में वाहन चलाने वाले चालकों पर कार्रवाई की गई, जो एक रिकॉर्ड है।

See also  बिलासपुर: कवच प्रणाली से लैस हुआ दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन का पहला रेल इंजन, 551 रेल इंजनों में किया जाएगा स्थापित

पुलिस का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य जुर्माना वसूलना नहीं, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकना और लोगों की जान बचाना है।
यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि शराब पीकर वाहन न चलाएं। यदि नशे की स्थिति में हों, तो कैब का उपयोग करें या किसी अन्य चालक की मदद लें। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसे अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!