Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

वैशाली नगर में विधायक रिकेश सेन की पहल, 1 रुपये में मिल रहे पावर चश्मे…

भिलाई, 14 अप्रैल। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में विधायक रिकेश सेन की एक अनोखी स्वास्थ्य पहल चर्चा का विषय बनी हुई है। इस पहल के तहत मात्र 1 रुपये के टोकन पर लोगों को उच्च गुणवत्ता वाले पावर चश्मे उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद लोगों को कम खर्च में बेहतर दृष्टि सुविधा उपलब्ध कराना है। यह सेवा 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के अवसर पर शुरू की गई थी और मात्र 10 दिनों के भीतर ही यह एक बड़े जन-आंदोलन का रूप ले चुकी है।

अब तक लगभग 15 हजार से अधिक लोगों ने अपना पंजीयन कराकर आंखों की जांच करवाई है। वहीं, लोकांगन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में 5,017 लाभार्थियों को चश्मों का वितरण किया गया। योजना के तहत लोगों को पंजीयन के लिए श्वेतांबर जैन मंदिर के सामने, जीरो रोड शांति नगर स्थित विधायक कार्यालय में सुबह 8 बजे से 11 बजे तक सुविधा दी जा रही है। यहां केवल आधार कार्ड और वोटर आईडी की फोटोकॉपी जमा कर पंजीयन किया जा रहा है। जिन लोगों के पास आंखों की जांच रिपोर्ट नहीं है, उनके लिए निःशुल्क जांच की व्यवस्था भी की गई है।

See also  C.G Weather Update : रायपुर-दुर्ग समेत कई जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, 20 मई के बाद फिर बढ़ सकती है गर्मी

इस पहल का सबसे अधिक लाभ वृद्ध नागरिकों और स्कूली बच्चों को मिल रहा है, जो आर्थिक समस्याओं या समय की कमी के कारण अपनी आंखों की जांच नहीं करा पाते थे। अब उन्हें बिना किसी बड़ी लागत के चश्मा उपलब्ध हो रहा है, जिससे उनकी दैनिक जीवन की परेशानियां कम हुई हैं। लाभार्थियों का कहना है कि इस योजना से उनकी दृष्टि संबंधी समस्या का समाधान हुआ है और उन्हें नया आत्मविश्वास मिला है। इसके साथ ही क्षेत्र में पहले से ही एक्स-रे, डायलिसिस और ब्लड जांच जैसी स्वास्थ्य सेवाओं को भी सुलभ बनाया गया है। विधायक रिकेश सेन ने वितरण कार्यक्रम के दौरान कहा कि यदि नीयत साफ हो और जनभागीदारी के साथ काम किया जाए तो बड़े बदलाव संभव हैं। उन्होंने कहा कि वे स्वयं को केवल जनप्रतिनिधि नहीं बल्कि क्षेत्र की जनता के परिवार का सदस्य मानते हैं और स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार मजबूत करने के प्रयास जारी रहेंगे। यह पहल क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक नई चर्चा पैदा कर रही है और बड़ी संख्या में लोग इससे जुड़ रहे हैं।

See also  सरपंच और मटेरियल सप्लायर ने बिना मटेरियल सप्लाई कियें कर लिया राशि आहरण, मनमानी को लेकर ग्रामवासियों में दिख रहा भारी आक्रोश,अधिकारियों पर भी मिलीभगत का आरोप...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!