Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
खेलकूदछत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

20 साल में 1060 बल्लेबाज नाकाम, वैभव सूर्यवंशी के पास इस वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी करने का आखिरी मौका

नई दिल्ली,13 अप्रैल :Vaibhav Sooryavanshi: T20 में वैभव सूर्यवंशी के सामने आखिरी मौका है, उस बड़े रिकॉर्ड की बराबरी करने का, जो उनके जन्म से 5 साल पहले बन चुका था. अगर वो इस मौके को भुनाते हैं तो फिर सिर्फ 15 साल की उम्र में ही उनका नाम T20 क्रिकेट के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो जाएगा. अब सवाल है कि वो रिकॉर्ड क्या है? 20 साल पुराना वो रिकॉर्ड T20 क्रिकेट में सबसे तेज 1000 रन बनाने से जुड़ा है, जिसकी बराबरी करने से वैभव बस एक इनिंग दूर हैं और वो इनिंग राजस्थान रॉयल्स का सितारा सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलने वाला है.

See also  महिला प्रधान आरक्षक व आरक्षक निलंबित, सीनियर से दुर्व्यवहार पर दो सिपाही लाइन अटैच...

20 साल पुराना है T20 में सबसे तेज 1000 रन का रिकॉर्ड
T20 क्रिकेट में सबसे तेज 1000 रन बनाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के ब्रैड हॉज के नाम है. उन्होंने साल 2006 में सिर्फ 23 पारियों में 1000 T20 रन की उपलब्धि हासिल कर रिकॉर्ड बनाया था. ब्रैड हॉज के कारनामे को अब 20 साल हो चुके हैं. इस दौरान 1061 और बल्लेबाजों ने T20 में 1000 रन बनाए. मगर ब्रैड हॉज को छूने में एक को छोड़कर बाकी 1060 बल्लेबाज नाकाम रहे. जिस एक बल्लेबाज ने ब्रैड हॉज की बराबरी की, वो उन्हीं के हमवतन शॉन मार्श रहे, जिन्होंने 2008 में 23 पारियों में अपने 1000 रन पूरे किए थे.

See also  CG News: खेत से घर लौट रहे किसान पर तीन भालुओं ने किया हमला, सिर-चेहरे सहित दोनों आंखें घायल

वैभव सूर्यवंशी के पास बराबरी करने का आखिरी मौका
20 साल बाद अब वैभव सूर्यवंशी के पास ब्रैड हॉज की कामयाबी को गले लगाने का, उनकी बराबरी करने का आखिरी मौका है. वैभव सूर्यवंशी के फिलहाल T20 की 22 पारियों में 901 रन हैं. मतलब, ब्रैड हॉज की बराबरी करने से वो 99 रन दूर हैं. वैभव सूर्यवंशी, सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जब खेलने उतरेंगे तो ये उनके T20 करियर की 23वीं इनिंग होगी. अगर वो इस इनिंग में शतक लगाते हैं या कम से कम 99 रन बनाते हैं तो वो 20 साल पुराने ब्रैड हॉज की बराबरी कर लेंगे और ऐसा करने वाले शॉन मार्श के बाद दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे. मतलब, फिर दुनिया में 3 बल्लेबाज ऐसे होंगे जिन्होंने T20 में 23 पारियों में 1000 रन बनाने का कारनामा किया होगा.

See also  वित्त मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री ओ पी चौधरी ने जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली, सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर जिले को बनाएं बेहतर - ओ पी चौधरी...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!