Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

बिलासपुर में महतारी वंदन योजना के नाम पर ठगी: फर्जी डॉक्टर बनकर महिलाओं से 88 हजार से अधिक की ऑनलाइन ठगी

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शातिर ठग द्वारा महतारी वंदना योजना की राशि दिलाने का झांसा देकर महिलाओं से ऑनलाइन ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने खुद को अस्पताल का डॉक्टर बताकर महिलाओं से बैंक संबंधी जानकारी हासिल की और उनके खातों से कुल 88 हजार 400 रुपए ट्रांसफर कर लिए। घटना के बाद पीड़ित महिलाओं ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम भेड़ीमुड़ा निवासी चंचल कश्यप, ममता कश्यप और आकांक्षा कश्यप स्वास्थ्य मितानीन के रूप में कार्यरत हैं। 9 अप्रैल को दोपहर करीब 3:22 बजे उमादेवी कश्यप के मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। उसने खुद को जिला अस्पताल से डॉक्टर बताते हुए वार्ड क्रमांक 8 की मितानीन से बात करने की बात कही। आरोपी ने कई हितग्राहियों के नाम और उनकी जानकारी बताकर विश्वास हासिल किया और मातृत्व वंदना योजना के तहत मिलने वाली राशि के बारे में पूछताछ की।

See also  शत्-प्रतिशत श्रमिकों को मिले शासन की योजनाओं का लाभ: श्रम मंत्री देवांगन, दस्तावेज की कमी को आधार बनाते हुए हितग्राही को वापस न लौटाएं, श्रम मंत्री ने विभागीय काम-काज की समीक्षा की...

इसके बाद ठग ने कॉल कॉन्फ्रेंस के जरिए अन्य महिलाओं से संपर्क किया। चंचल कश्यप से बातचीत के दौरान उसने पूछा कि क्या उनके खाते में 6 हजार रुपए की योजना राशि आई है। महिला द्वारा मना करने पर आरोपी ने कहा कि खाते में पर्याप्त राशि नहीं होने के कारण पैसा नहीं आ रहा है और पहले 5 हजार रुपए जमा करने को कहा। झांसे में आकर महिला ने खाते में पैसे जमा किए, जिसके बाद उसके खाते से 5 हजार 700 रुपए ऑनलाइन कट गए।

इसी तरह ममता कश्यप के मामले में आरोपी ने पैन कार्ड लिंक न होने का झांसा दिया और बैंक डिटेल्स लेकर खाते से राशि निकाल ली। वहीं आकांक्षा कश्यप के मोबाइल पर कॉल कर ठग ने डिलीवरी का पैसा आने की बात कही और बैंक जानकारी हासिल कर 8 अलग-अलग ट्रांजेक्शन में करीब 80 हजार रुपए निकाल लिए।

See also  अमेरिका में दिल दहला देने वाली घटना! लुइसियाना में पिता ने 8 बच्चों को मारी गोली

इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और महिलाएं ठगी का शिकार होने के बाद काफी चिंतित हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और लोगों से अपील की है कि किसी भी अज्ञात कॉल पर बैंक संबंधी जानकारी साझा न करें और ऐसी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!