कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम नागरिकों तक पहुँचाना तथा योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों का सम्मान करना रहा। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना एवं आयुष्मान भारत योजना के हितग्राहियों को अभिनंदन पत्रक प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकारें सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के मूल मंत्र पर कार्य कर रही हैं। सरकार की योजनाएँ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुँच रही हैं, जिससे आमजन का जीवन स्तर बेहतर हुआ है।
इस अवसर पर भाजपा संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण, भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने संगठनात्मक एकता एवं अनुशासन के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण, गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। उपस्थित नागरिकों ने भाजयुमो एवं भाजपा द्वारा किए जा रहे जनसेवा कार्यों की सराहना की।
अंत में राष्ट्र सेवा, जनकल्याण एवं संगठन सुदृढ़ीकरण के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।