Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

C.G News : बिलासपुर में बर्ड फ्लू अलर्ट, जांच के लिए पहुंचेगी केंद्रीय टीम

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के कोनी क्षेत्र में बर्ड फ्लू की आशंका को लेकर केंद्र सरकार अलर्ट हो गई है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए 5 अप्रैल को केंद्रीय विशेषज्ञों की टीम जांच के लिए यहां पहुंचेगी। इस टीम में नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (NCDC) और एम्स (AIIMS) के विशेषज्ञ शामिल होंगे, जो मौके पर हालात का जायजा लेकर रिपोर्ट तैयार करेंगे।

सैंपलिंग और जांच जारी
स्वास्थ्य विभाग ने एहतियात के तौर पर अब तक 17 लोगों के सैंपल लिए हैं। इससे पहले लिए गए 24 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जिससे फिलहाल राहत जरूर मिली है। हालांकि प्रशासन किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतना चाहता और लगातार निगरानी बनाए हुए है।

See also  जैजैपुर थाना प्रभारी का बदला चेहरा तो खौफ में आ गए अपराधीयो, अवैध शराब जुआ सट्टा में लगा अंकुश तो ललित चन्द्रा को जैजैपुर से हटाने तथाकथित नेता कर रहे प्रयास, पूर्व थाना प्रभारी की सक्रियता से चौक चौराहा गली मोहल्ला में खुले आम बिक रहे थे अवैध शराब...

1 किलोमीटर क्षेत्र में प्रतिबंध
संभावित संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्र के 1 किलोमीटर दायरे को संवेदनशील घोषित किया है। इस इलाके में चिकन और अंडों की बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है, ताकि संक्रमण के फैलाव को रोका जा सके।

नियमों की अनदेखी पर सवाल
प्रतिबंध के बावजूद बिलासपुर में अंडों की सप्लाई जारी रहने की खबरें सामने आ रही हैं। अन्य क्षेत्रों से अंडों का आवागमन जारी है, जिसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं। इससे प्रशासन की निगरानी और कार्रवाई पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

केंद्र की टीम करेगी स्थिति का आकलन
केंद्रीय टीम के दौरे के बाद स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है। विशेषज्ञ यह जांच करेंगे कि संक्रमण का खतरा कितना गंभीर है और आगे क्या कदम उठाए जाने चाहिए।

Advertisment

सतर्कता ही बचाव
स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। साथ ही पोल्ट्री उत्पादों के उपयोग में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

See also  रायपुर पुलिस ने अवैधानिक रूप से रह रहे बांग्लादेशी दंपत्ति को गिरफ्तार किया

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!