Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG NEWS : शराब के झगड़े में खौफनाक अंत, दोस्त की हत्या कर घर में दफनाया शव, ‘आत्मा के डर’ से खुद थाने पहुंचा आरोपी

सरगुजा। जिले के अंबिकापुर में एक चौंकाने वाली वारदात ने सभी को हैरान कर दिया है। मामूली विवाद में एक युवक ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी और सबूत छिपाने के लिए पत्नी के साथ मिलकर शव को घर के अंदर दफना दिया। लेकिन 9 दिन बाद ‘आत्मा के डर’ ने आरोपी को इतना परेशान कर दिया कि वह खुद ही थाने पहुंचकर सरेंडर कर बैठा।

घटना गांधीनगर थाना क्षेत्र की है, जहां आरोपी मिथलेश कुजूर ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल करते हुए पूरी कहानी बयान की। उसने बताया कि 25 मार्च की रात उसका दोस्त बृजलाल उसके घर आया था। इस दौरान शराब पीने को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। नवरात्रि के चलते बृजलाल ने शराब पीने से इनकार कर दिया, जिससे विवाद और बढ़ गया। इसी दौरान आरोपी का मोबाइल भी टूट गया, जिसने गुस्से को और भड़का दिया।

See also  छत्तीसगढ़ ने स्वच्छ पर्यावरण और नेट जीरो एमिशन के लक्ष्य को पाने की दिशा में की है बड़ी पहल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

गुस्से में आकर मिथलेश ने लाठी-डंडे से बृजलाल पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर शव को घर के अंदर ही जमीन में गाड़ दिया, ताकि किसी को इस वारदात की भनक न लगे।

हत्या के बाद से ही आरोपी मानसिक रूप से परेशान रहने लगा। उसे हर वक्त मृतक की आत्मा का डर सताने लगा। आखिरकार डर और अपराधबोध के चलते उसने खुद पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। सूचना मिलते ही छत्तीसगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में जमीन खोदकर शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उसकी पत्नी की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!