Baba Bageshwar : बाबा बागेश्वर की कथा में अनवर ने लगाए ‘जय श्री राम’ के नारे, 543 लोगों की घर वापसी, धीरेंद्र शास्त्री ने जानिए क्या कहा…

कोरबा में चल रही बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर Dhirendra Krishna Shastri की पांच दिवसीय हनुमंत कथा में चौथे दिन भारी भीड़ उमड़ी। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में दो लाख से अधिक लोग शामिल हुए।
इस दौरान 543 लोगों के “घर वापसी” करने का दावा किया गया। साथ ही एक मुस्लिम परिवार द्वारा सनातन धर्म अपनाने की बात भी सामने आई। जानकारी के मुताबिक अनवर खान ने धर्म परिवर्तन के बाद अपना नाम अर्जुन सिंह रखा, जबकि उनकी पत्नी हसीना ने प्रिया सिंह नाम अपनाया। मंच से उन्होंने ‘जय श्री राम’ के नारे भी लगाए।
कथा के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मंच से संबोधन करते हुए कहा कि वे हिंदुओं को “न कटने देंगे, न बंटने देंगे, न मिटने देंगे और न झुकने देंगे।” उन्होंने धर्मांतरण के मुद्दे पर भी कड़ा रुख जाहिर करते हुए “घर वापसी” के अपने अभियान को दोहराया।
इससे पहले भी अपने प्रवचनों में उन्होंने धर्मांतरण को लेकर तीखी टिप्पणियां की थीं और लोगों से सनातन धर्म में लौटने की अपील की थी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी और दिए गए बयानों को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है।



