Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

पूर्व सैनिक संघ के सचिव राजेन्द्र कुमार पाण्डेय बने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक

जांजगीर-चांपा। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक एवं सहसंयोजकों की घोषणा की गई है। इस क्रम में जांजगीर चाम्पा जिले के पूर्व सैनिक राजेन्द्र कुमार पाण्डेय को जिला संयोजक एवं हलदर सिंह को सहसंयोजक नियुक्त किया गया है।
शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार
नियुक्ति के बाद पूर्व सैनिक राजेन्द्र कुमार पाण्डेय ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, प्रदेश अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी की विचारधारा और विकास के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी।
संगठन को मजबूत करने का संकल्प
राजेन्द्र कुमार पाण्डेय ने कहा कि यह दायित्व उनके लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि संगठन को मजबूत करने और जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने का अवसर है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे पार्टी की नीतियों को आम लोगों तक पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
जिले के महत्वपूर्ण पद पर सक्रिय भूमिका
पूर्व सैनिक राजेन्द्र कुमार पाण्डेय वर्तमान में पूर्व सैनिक कल्याण संघ जांजगीर के सचिव एवं भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे हैं,
 
अग्निवीर सैन्य प्रशिक्षण
युवाओं को दे रहे सैन्य प्रशिक्षण पूर्व सैनिक कल्याण संघ के अध्यक्ष असीमधर दीवान एवं राजेन्द्र कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न ब्लॉकों में निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से बड़ी संख्या में युवाओं को अनुशासन, आत्मविश्वास और देशभक्ति की भावना के साथ प्रशिक्षित किया जा रहा है। प्रदेश में सबसे ज्यादा सैन्य सेवा में जाने वाला जिला हैं सैकड़ों युवाओं को सैन्य सेवाओं में चयन के लिए भी मार्गदर्शन मिला है।
प्रेरणादायक व्यक्तित्व के रूप में पहचान
पूर्व सैनिक राजेन्द्र कुमार पाण्डेय का जीवन इस बात का प्रमाण है कि सेना से सेवानिवृत्ति के बाद भी समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाई जा सकती है। उनका निरंतर प्रयास युवाओं को सशक्त बनाने और देश सेवा के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

See also  रविचंद्रन अश्विन को मिला पद्मश्री पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!