Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

दंतेवाड़ा सड़क हादसा: अनियंत्रित कार 5 बार पलटी, 6 महीने की बच्ची समेत 8 घायल

दंतेवाड़ा : दंतेवाड़ा जिले में दंतेवाड़ा–बचेली मार्ग पर एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जिसमें रायपुर से किरंदुल जा रही एक आर्टिका कार अनियंत्रित होकर 4–5 बार पलटते हुए सड़क किनारे खेत में जा गिरी। इस दुर्घटना में कार में सवार सभी 8 लोग घायल हो गए।

घायलों में 3 महिलाएं, 2 पुरुष और 3 छोटे बच्चे शामिल हैं, जो सभी रायपुर के भाठागांव इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वे एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए किरंदुल जा रहे थे। हादसे के दौरान 6 महीने की एक बच्ची कार से बाहर उछलकर एक पेड़ में जा अटकी, जिससे उसके सिर पर चोट आई।

See also  स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी, अमेरिका से आमंत्रण, 10 से 22 सितंबर तक स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में आयोजित है EPPI Con 2024 कांफ्रेंस...

हादसे की तेज आवाज सुनकर पास के क्रशर प्लांट के कर्मचारी और मजदूर मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालने में मदद की। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची और सभी घायलों को तत्काल अपोलो अस्पताल, बचेली में भर्ती कराया गया। इनमें से एक महिला की हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुर्घटना का कारण वाहन का अनियंत्रित होना बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!