Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG NEWS: महासमुंद में प्रेमी जोड़े की संदिग्ध मौत: इमली के पेड़ पर फांसी पर लटके मिले दोनों

महासमुंद : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के भंवरपुर इलाके में प्रेमी जोड़े की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई। तालाब किनारे एक इमली के पेड़ पर युवक और युवती के शव फांसी के फंदे पर लटके मिले।

मृतकों की पहचान प्रिया नाग (लगभग 20-21 वर्ष), निवासी छूहीया बिलाईगढ़ और सूरज सेन (लगभग 28 वर्ष), निवासी मुड़ीडीह भंवरपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था।

जानकारी के मुताबिक, दोनों 2-3 दिन पहले घर से फरार हो गए थे। युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी थाने में दर्ज कराई गई थी। रविवार सुबह करीब 8:30 बजे ग्रामीणों ने दोनों के शव पेड़ पर लटके देखे, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

See also  Chhattisgarh News: बिजली बिल बकायेदारों के लिए राहत, पुराने बकाया पर 75 फीसदी तक छूट का मौक, 30 जून तक करें रजिस्ट्रेशन

मौके पर पहुंची पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों ने दुपट्टा और गमछे के सहारे फांसी लगाई। प्रारंभिक तौर पर मामला प्रेम प्रसंग और पारिवारिक विरोध से जुड़ा बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!