Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Raipur Crime : रायपुर में बड़ा ड्रग्स खुलासा: वंदे भारत से सूटकेस में 24 किलो गांजा लाती दो युवतियां गिरफ्तार

रायपुर : रायपुर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए Narcotics Control Bureau (NCB) ने 24 किलो गांजा बरामद कर दो युवतियों को गिरफ्तार किया है। यह मामला इसलिए भी चौंकाने वाला है क्योंकि आरोपी प्रीमियम ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस का इस्तेमाल कर तस्करी कर रही थीं।

जानकारी के अनुसार, NCB को इनपुट मिला था कि आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से दो युवतियां बड़ी मात्रा में नशीला पदार्थ लेकर छत्तीसगढ़ आ रही हैं। सूचना के आधार पर टीम ने रायपुर रेलवे स्टेशन पर जाल बिछाया और रात करीब 10:30 बजे कार्रवाई की।

जैसे ही दोनों युवतियां वंदे भारत ट्रेन से उतरकर वीआईपी गेट से बाहर निकलने लगीं, टीम ने उन्हें घेरकर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके सूटकेस से 24 किलो गांजा बरामद हुआ, जिसे जब्त कर लिया गया।

See also  Raipur News : पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक हुए लूट का शिकार, मॉर्निंग वाक करते बाइक सवार मोबाइल छीन कर भागा

गिरफ्तार युवतियों की पहचान नीलम राठौर (23 वर्ष) और रीना वर्मा (21 वर्ष) के रूप में हुई है, जो बिलासपुर के तिफरा क्षेत्र की निवासी हैं। प्रारंभिक पूछताछ में यह खुलासा हुआ है कि आरोपी युवतियां सुरक्षा जांच से बचने के लिए वंदे भारत जैसी प्रीमियम ट्रेन का सहारा ले रही थीं। उन्हें लगता था कि ऐसी ट्रेनों में सख्त जांच नहीं होती, जिससे वे आसानी से तस्करी कर सकेंगी।

फिलहाल जांच एजेंसियां दोनों से पूछताछ कर रही हैं और इस पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हैं। संभावना जताई जा रही है कि इसके पीछे एक बड़ा तस्करी गिरोह सक्रिय हो सकता है, जिसकी कड़ियां अन्य राज्यों से भी जुड़ी हो सकती हैं।

Advertisment

Raipur Crime : इस कार्रवाई के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं और रेलवे स्टेशनों पर जांच व्यवस्था को और सख्त करने की तैयारी की जा रही है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

See also  CAF जवान ने कैंप में की अंधाधुंध फायरिंग, 4 साथियों को किया शूट, दो की मौत...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!