Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG NEWS: संजय वन वाटिका में लापरवाही उजागर: कुत्तों के हमले में 15 हिरणों की मौत, शव जलाकर छिपाने की कोशिश

अंबिकापुर :अंबिकापुर के संजय वन वाटिका में सामने आई घटना ने वन्यजीव संरक्षण व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां कुत्तों के हमले में 15 हिरणों की मौत हो जाने की खबर ने पूरे क्षेत्र में चिंता और आक्रोश का माहौल बना दिया है।

जानकारी के मुताबिक, घटना दो दिन पहले की है जब 4 से 5 आवारा कुत्ते किसी तरह सुरक्षा घेराबंदी को पार कर हिरणों के बाड़े में घुस गए। बाड़े में मौजूद हिरण अचानक हुए इस हमले से बच नहीं पाए और कुत्तों ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले में कुल 15 हिरणों की दर्दनाक मौत हो गई।

See also  मिडिल ईस्ट जंग का असर! पेट्रोल ₹2.35 तक महंगा, आम आदमी की जेब पर बढ़ा बोझ

सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि घटना के बाद वाटिका प्रबंधन ने इसे सार्वजनिक करने के बजाय दबाने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि 15 में से 14 हिरणों के शवों को वाटिका के पीछे स्थित जंगल क्षेत्र में चुपचाप जला दिया गया, ताकि मामला सामने न आ सके।

जब इस घटना की जानकारी वन विभाग के उच्च अधिकारियों तक पहुंची, तब डीएफओ अभिषेक जोगावत मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान बाड़े में एक मृत हिरण मिला, जबकि पीछे के जंगल में जले हुए अवशेष और शव जलाने के स्पष्ट प्रमाण भी पाए गए।

See also  शराब घोटाला: ED केस में निलंबित IAS सौम्या चौरसिया की जमानत पर आज HC में सुनवाई

डीएफओ ने प्रारंभिक जांच में इसे गंभीर लापरवाही का मामला माना है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि इस घटना के लिए न सिर्फ वाटिका प्रबंधन बल्कि वन विभाग के संबंधित जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी भी जवाबदेह हो सकते हैं।

Advertisment

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीओ के नेतृत्व में एक जांच टीम का गठन किया गया है। इस टीम को दो दिनों के भीतर पूरी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं, जिसमें यह स्पष्ट किया जाएगा कि सुरक्षा व्यवस्था में कहां चूक हुई, कुत्ते बाड़े में कैसे घुसे, और घटना को छिपाने की कोशिश किसके निर्देश पर की गई।

See also  NEET पर विजय थलापति का बड़ा हमला, बोले- अब इस परीक्षा को करो पूरी तरह खत्म

स्थानीय लोगों और वन्यजीव प्रेमियों में इस घटना को लेकर भारी नाराजगी देखी जा रही है। उनका कहना है कि यदि समय रहते सुरक्षा के उचित इंतजाम किए गए होते, तो इतनी बड़ी संख्या में हिरणों की जान बचाई जा सकती थी।

अब सभी की नजर जांच रिपोर्ट पर टिकी है, जिससे यह तय होगा कि इस लापरवाही के लिए किन लोगों पर कार्रवाई की जाएगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए क्या कदम उठाए जाएंगे।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!