Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान

जांजगीर-चांपा। नगर में इन दिनों श्री महावीर भारत गैस संचालक से उपभोक्ता खासे परेशान है क्योंकि गैस संचालक द्वारा उपभोक्ता से सही ढंग से बात नहीं किया जाता और जानकारी लेने पर उल्टा पुल्टा बात करके उपभोक्ता को गैस के लिए घुमाया जाता है संचालक द्वारा गैस देने के बजाय बदतमीजी कर रहे हैं। नगर में इन दिनों गैस लेने के लिए 3 दिन पूर्व बुकिंग करने के लिए गैस संचालक द्वारा कहा जाता है और नगर में इन दिनों गैस वाहन भी डिलीवरी नहीं करवाया जा रहा जिससे कि नगर सहित आस पास के क्षेत्र के लोग घरेलू गैस के लिए काफी परेशान हैं। वहीं गैस संचालक द्वारा फोन भी नहीं उठाने की शिकायत उपभोक्ताओ ने की है उपभोक्ताओं को गैस के लिए घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है।
गैस एजेंसी के बाहर उपभोक्ताओं की भीड़ लग रही है और बुकिंग सिस्टम से भी लोग परेशान हो रहे है। लोग सिलिंडर लेने के लिए गैस एजेंसी के चक्कर लगा रहे हैं।
 
घर में 3 दिनों से गैस नहीं
लाइन में खड़े महेंद्र साहू ने कहा कि ईरान-इजरायल युद्ध का असर दिखने लगा है। सिलेंडर के लिए मारामारी हो गई है। हम लोगों की दिक्कत को देखने वाला कोई नहीं है। गैस खत्म होने की वजह से बच्चे भूखे हैं।
सुबह से घर में चूल्हा नहीं जला है। 3 दिनों से गैस नहीं है। स्थिति ये हो गई है कि कभी पड़ोसी के यहां खाते हैं तो कभी बाजार से। काम धंधा छोड़ कर लाइन में लगे हैं। एक सिलेंडर के लिए पूरे दिन का नुकसान हो रहा है। सरकार को ध्यान देना चाहिए है। लोगों को इस समस्या से बाहर निकालना चाहिए।
घरेलू उपभोक्ताओं के अलावा व्यापार करने वाले लोग भी लाइनों में लगे हुए हैं। उनका कहना है कि उन्हें अपने व्यापार के लिए भी गैस नहीं मिल पा रही है।

See also  हड़ताल कर रहे संविदा कर्मचारियों को तीन दिवस के भीतर ज्वाइन करने का अल्टीमेटम...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!