Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

कलेक्टर जन्मेजय महोबे की अध्यक्षता में लखपति दीदी पहल/ग्राम गरीबी उन्मूलन योजना अंतर्गत जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित

0 स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर उनकी आय बढ़ाने की दिशा में करे कार्य – कलेक्टर
 
     जांजगीर-चांपा। कलेक्टर जन्मेजय महोबे की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में दीनदयाल अन्त्योदय योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन-बिहान के तहत लखपति दीदी पहल/ग्राम गरीबी उन्मूलन योजना अंतर्गत जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन, विभागीय अभिसरण तथा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में जिला पंचायत सदस्य सुश्री आशा साव, जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
     बैठक में कलेक्टर ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाते हुए उनकी आय में वृद्धि सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। इसके लिए विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाए तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का अधिक से अधिक लाभान्वित किया जाए। उन्होंने विभागीय अभिसरण, सार्वजनिक वस्तु, सेवाओं और संसाधन विकास, सामाजिक विकास योजनाओं तथा आजीविका संवर्धन से संबंधित गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को विभिन्न शासकीय योजनाओं से जोड़ते हुए उनकी नियमित आय के अवसर विकसित किए जाएं, ताकि वे आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें। उन्होंने कहा कि आजीविका आधारित गतिविधियों को बढ़ावा देकर महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ा जाए। कलेक्टर ने कहा कि स्व-सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा विभिन्न स्वरोजगार गतिविधियों के लिए प्रस्तुत ऋण आवेदनों को बैंकों द्वारा शीघ्र स्वीकृति प्रदान की जाए, ताकि महिलाएं अपने व्यवसाय को शुरू कर सकें और आय में वृद्धि कर सकें।
       कलेक्टर ने ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को कौशल आधारित रोजगार से जोड़ने के लिए आरसेटी के माध्यम से विभिन्न व्यवसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जिससे महिलाएं प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ सकेंगी। कलेक्टर ने विकासखण्ड स्तर पर लखपति दीदी सम्मेलन, आजीविका ऋण मेला का आयोजन करने के निर्देश दिए। जिसमें स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को योजनाओं की जानकारी दी जाएगी तथा सफल उद्यमियों के अनुभव साझा किए जाएंगे। इसके अलावा बैठक में लखपति दीदी सर्वेक्षण के दौरान गतिविधियों की ऑनलाइन एंट्री, विभागों के बीच बेहतर समन्वय तथा विकासखण्ड स्तर पर प्रगति की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए।

See also  प्रधानमंत्री मोदी क्रिसमस पर चर्च में प्रार्थना सभा में शामिल हुए…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!