Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

प्रधान जिला न्यायाधीश, कलेक्टर ने किया जिला जेल का निरीक्षण

जांजगीर-चांपा। माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा दिए गये निर्देशानुसार बोर्ड आफ विजिटर्स के द्वारा जिला जेल जांजगीर का निरीक्षण प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर चांपा शक्ति सिंह राजपूत, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर मनोज कुमार कुशवाहा, कलेक्टर जन्मेजय महोबे, नगर पुलिस अधीक्षक जांजगीर योगिता खापेडे की उपस्थिति में किया गया। निरीक्षण के दौरान निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक डी.डी. टोडर, अधिवक्ता लीगल एट डिफेंस काउंसिल सत्यनारायण सिंह ठाकुर, विनोद कुमार कश्यप, विष्णु प्रसाद अग्रवाल, अशोक यादव, पैरा लीगल वालेंटियर लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल, जयराम गढ़ेवाल सहित संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
       निरीक्षण के दौरान बंदियों को दी जाने वाली विधिक सहायता के संबंध में जिला जेल लीगल एड क्लिनिक की व्यवस्थाओं, जेल में स्थापित व्हीसी कक्ष, जेल बिल्डिंग की व्यवस्था, बैरकों के निर्माण, मुलाकात कक्ष, बंदियों को प्रदत सुविधा, भोजन की गुणवत्ता, शिकायत पेटी, पेयजल की व्यवस्था, बंदियों की कपड़ा की दशा, शौचालय, प्राथमिक चिकित्सा व्यवस्था के साथ-साथ बंदियों के प्रकरण में आने वाली समस्याओं के संबंध में जानकारी ली एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

See also  छत्तीसगढ़ में 5 और 6 अप्रैल को कई ट्रेनें रद्द, ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के चलते रायपुर-बिलासपुर रूट प्रभावित

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!