Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

C.G News : बिलासपुर में फ्रिज ब्लास्ट से लगी भीषण आग, महिला की जिंदा जलकर मौत

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां घर में रखे फ्रिज के अचानक ब्लास्ट होने से भीषण आग लग गई, जिसमें 57 वर्षीय बुजुर्ग महिला जया अग्रवाल की जिंदा जलकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे के समय महिला घर में अकेली थीं और उन्हें बाहर निकलने का मौका नहीं मिल पाया।

लिंगियाडीह इलाके में हुआ हादसा
यह घटना लिंगियाडीह कॉलोनी में साईं मंदिर के पीछे स्थित मकान में हुई। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि फ्रिज के कंप्रेशर में गैस लीक या शॉर्ट सर्किट के कारण ब्लास्ट हुआ, जिससे अचानक आग लग गई।आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया।

See also  छत्तीसगढ़: प्रदेश में कोलकाता से मैनेज होता था विदेशी बालाओं का सेक्स रैकेट; मास्टर माइंड तक पहुंची पुलिस...

आग की लपटों के कारण नहीं बच पाईं महिला
हादसे के दौरान जया अग्रवाल घर में अकेली थीं। अचानक लगी आग और धुएं के कारण उन्हें बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। पड़ोसियों ने उनकी चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचकर मदद करने की कोशिश की, लेकिन आग की तेज लपटों के कारण वे घर के अंदर नहीं जा सके।

दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक घर का बड़ा हिस्सा जल चुका था और महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी।

See also  जिले में गुणवत्ताहीन खाद बेचने वालों पर कार्रवाई रहेगी लगातार जारी, जांच में उर्वरक की गुणवत्ता अनियमित पाए जाने पर बिक्री किया गया प्रतिबंधित, डबल लाक डभरा से सिंगल सुपर फास्फेट का नमूना पाया गया गुणवत्ताहीन...

पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस ने इस मामले में प्रारंभिक तौर पर दुर्घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हादसे के सटीक कारणों का पता चल सकेगा।घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है और स्थानीय लोग इस हादसे से बेहद दुखी हैं।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!