Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

कलेक्टर महोबे ने अकलतरा विकासखंड के ग्रामों में चल रहे विकास कार्यों का किया निरीक्षण

0 जल संचय जनभागीदारी अभियान के तहत स्वप्रेरणा से सोकपिट और रेनवॉटर हार्वेस्टिंग निर्माण करने वाले नागरिकों को सम्मानित करने के निर्देश
 
0 स्वसहायता समूहों से की चर्चा,आजीविका गतिविधियों की सराहना
 
0 कलेक्टर ने ग्राम पंचायतों में किए जा रहे निर्माण कार्यों को क्यूआर कोड स्कैन कर देखा!
 
जांजगीर-चांपा। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने जिले के विकासखंड अकलतरा अंतर्गत ग्राम तिलई, मुरलीकंजी ,मधुवा तथा कटघरी में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग सहित विभिन्न निर्माणाधीन एवं संचालित विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री गोकुल रावटे सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने ग्राम तिलई एवं मुरलीकंजी में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण किया। उन्होंने हितग्राहियों से चर्चा कर योजना के तहत मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली तथा अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराया जाए। साथ ही कलेक्टर ने तिलई निर्माणाधीन पीडीएस भवन का अवलोकन किया। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता, उपयोग की जा रही सामग्री तथा कार्य की प्रगति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि भवन निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और इसे समय पर पूर्ण किया जाए, ताकि ग्रामीणों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली की सुविधाएं सुचारू रूप से मिल सकें।
कलेक्टर ने ग्राम मुरलीकंजी एवं मधुवा में महात्मा गांधी नरेगा के अंतर्गत निर्माण किए जा रहे चेक डेम का भी अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि चेक डेम के निर्माण से क्षेत्र में जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने तथा शेष कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने ग्राम कटघरी में जल संचय जनभागीदारी अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में जनभागीदारी से सोक पिट निर्माण का कार्य का अवलोकन किया । उन्होंने ग्रामीणों को रिचार्ज पिट, सोखता गड्ढा तथा रेनवॉटर हार्वेस्टिंग जैसी जल संरक्षण संरचनाओं के निर्माण के लिए प्रेरित किया।उन्होंने निर्देश दिए कि जल संरक्षण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देते हुए ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए, जिससे गांवों में जल प्रबंधन की स्थिति बेहतर हो सके और भविष्य में जल संकट की स्थिति से बचाव किया जा सके।साथ ही ऐसे कार्यों से जुड़े लोगों को प्रोत्साहित एवं सम्मानित करने के अधिकारियों को निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत जिले की विभिन्न ग्राम पंचायत कटघरी में किए जा रहे निर्माण कार्यों को क्यूआर कोड स्कैन कर देखा जा सकता है, जिससे कार्यों की मॉनिटरिंग और निगरानी बेहतर तरीके से की जा सकेगी।कलेक्टर ने ग्राम कटघरी स्थित पीडीएस दुकान का निरीक्षण कर राशन वितरण की व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने प्रतिमाह ग्राम में चावल उत्सव आयोजित करने के निर्देश भी दिए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर महोबे ग्राम कटघरी भी पहुंचे, जहां उन्होंने स्वसहायता समूह की महिलाओं से चर्चा कर उनके द्वारा संचालित आजीविका गतिविधियों की जानकारी ली। महिलाओं ने बताया कि समूह के माध्यम से ई-रिक्शा संचालन, हॉलर मिल संचालन तथा अगरबत्ती निर्माण जैसे कार्य किए जा रहे हैं, जिससे उन्हें नियमित आय प्राप्त हो रही है। कलेक्टर ने महिलाओं से बैंक के माध्यम से ऋण प्राप्त करने में आने वाली समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वसहायता समूहों को बैंकिंग सुविधाएं और ऋण उपलब्ध कराने में आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाए।इस दौरान जय शनिदेव स्वसहायता समूह की सदस्य श्रीमती कृष्णा श्रीवास द्वारा संचालित गन्ना रस दुकान का भी कलेक्टर ने अवलोकन किया। उन्होंने महिला की पहल की सराहना करते हुए वहां गन्ना रस का स्वाद भी लिया और कहा कि इस प्रकार के छोटे-छोटे स्वरोजगार ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कलेक्टर महोबे ने मधुवा में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के माध्यम से निर्माण किए गए आजीविका डबरी का भी अवलोकन किया। उन्होंने हितग्राही श्री देवराज सिंह से चर्चा करते हुए कहा कि आजीविका डबरी में खेती-बाड़ी के साथ मछली पालन कर किसान अपनी आजीविका को बढ़ा सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियों को अपनाकर किसान अपनी आर्थिक स्थिति को और अधिक मजबूत बना सकते हैं।कलेक्टर ने कहा सभी विभागीय अधिकारी निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करें और यह सुनिश्चित करें कि योजनाओं का लाभ आम जनता तक समय पर और प्रभावी ढंग से पहुंचे।

See also  रायपुर एयरपोर्ट में मचा हड़कंप, इंडिगो फ्लाइट का गेट हुआ लॉक, 40 मिनट तक फंसे रहे पूर्व सीएम भूपेश बघेल समेत 35 से ज्यादा यात्री

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!