Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

DJ संचालक के विरुद्ध कोतवाली पुलिस ने की कार्यवाही

जांजगीर-चांपा। संचालक के विरुद्ध कोतवाली पुलिस ने कार्यवाही की है। जिले के पुलिस अधीक्षक के द्वारा DJ संचालक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। जिले के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के द्वारा पूर्व में थाना प्रभारी की मीटिंग लेकर नियम का उल्लंघन करने वाले DJ संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी तारतम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप, सीएसपी कोतवाली योगिता बाली खापर्डे के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में एक टीम कोतवाली थाना से कार्यवाही हेतु रवाना किया गया था जो पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुआ कि चाम्पा रोड में एक डीजे अत्यधिक साउंड में बज रहा है की सूचना मिलने पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। डीजे संचालक के द्वारा मेटाडोर में डीजे सिस्टम को माउंट कर अत्यधिक साउंड में बजाते मिलने पर डीजे संचालक को टीम के द्वारा कोतवाली थाना लाया गया। मेटाडोर तथा उसमें लगे डीजे सिस्टम को जप्त किया गया तथा डीजे संचालक के विरुद्ध छत्तीसगढ़ कोलाहल अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया, आरोपी को विधिवत्त की गिरफ्तार किया गया है।

See also  अपने बेटे की शादी के उपलक्ष्य पर गौतम अदाणी ने लिया सेवा का संकल्प, समाज सेवा के लिए 10,000 करोड़ रुपये किए दान...

उपरोक्त कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी सिटी कोतवाली, सहायक उप निरीक्षक अरुण सिंह, प्रधान आरक्षक भीम श्रीवास, आरक्षक नितेश विश्वकर्मा का विशेष योगदान रहा।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!