Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

उड़नदस्ता दल ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाईस्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा का सोमवार को बम्हनीडीह ब्लॉक में गठित उड़नदस्ता दल ने अनेक परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। दसवीं के संस्कृत पर्चे की परीक्षा थी।बीआरसी हीरेन्द्र बेहार की टीम ने लायंस स्कूल चांपा, पंडित देवीधर दीवान उच्चतर माध्यमिक शाला अफरीद एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा चोरिया का निरीक्षण किया। निरिक्षण के दौरान एक भी नकल के प्रकरण नही मिले। वही बीईओ बम्हनीडीह टीम के सदस्य ममता जायसवाल, मंजूलता साहू एवं राजेश बरेठ ने पंडित देवीधर दीवान उच्चतर माध्यमिक शाला अफरीद, हाईस्कूल भवरेली एवं स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय बम्हनीडीह के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक एवं सुव्यवस्थित रूप से संचालित पाई गई। निरीक्षण के दौरान किसी भी परीक्षार्थी द्वारा अनुचित साधनों के उपयोग का मामला सामने नहीं आया। दसवीं के संस्कृत पर्चे में बम्हनीडीह ब्लॉक के 66 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे। उड़नदस्ता टीम में मीनाक्षी मानसर, उपेंद्र गोस्वामी एवं धरमदास मानिकपूरी शामिल थे।

See also  ब्यास कश्यप के प्रयास से नगरीय निकाय क्षेत्र में 62 लाख रुपए के विकास कार्यों की मिली स्वीकृति

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!