Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Crime Branch Indore Gang Arrested : इंदौर: ‘रंगपंचमी गेर’ में लूट की साजिश नाकाम, फ्लाइट से आए 20 पेशेवर चोर गिरफ्तार

इंदौर। इंदौर की विश्व प्रसिद्ध ‘रंगपंचमी गेर’ में लाखों की भीड़ का फायदा उठाकर चोरी और जेबकतरी की बड़ी वारदात को अंजाम देने आए एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह को पुलिस ने समय रहते धर दबोचा है। क्राइम ब्रांच और छोटी ग्वालटोली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बिहार और नेपाल से आए कुल 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि ये सभी शातिर अपराधी फ्लाइट से इंदौर पहुंचे थे।

होटलों में रुके थे अपराधी एडिशनल डीसीपी रामसनेही मिश्रा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गेर के दौरान भीड़ का लाभ उठाने के लिए बाहरी राज्यों और देशों से संदिग्ध लोग इंदौर आए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने सरवटे बस स्टैंड के पास स्थित ‘होटल नीलम’ और ‘होटल गौरव’ में दबिश दी। वहां से 20 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया, जो चोरी की वारदातों को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।

See also  CG NEWS: रायगढ़ अधिवक्ता हत्याकांड से सनसनी, आवाज बदलकर परिवार को किया गुमराह, इंसाफ की मांग में सड़कों पर उतरे वकील

फ्लाइट से आए थे लुटेरे पकड़े गए आरोपियों की पृष्ठभूमि बेहद हैरान करने वाली है:

  • बिहार कनेक्शन: 15 आरोपी बिहार के पूर्वी और पश्चिमी चंपारण से फ्लाइट के जरिए इंदौर पहुंचे थे।
  • नेपाल कनेक्शन: 5 आरोपी नेपाल की राजधानी काठमांडू से हवाई मार्ग से इंदौर आए थे।
  • उद्देश्य: सभी आरोपी भीड़भाड़ वाले आयोजनों में मोबाइल, सोने के आभूषण और पर्स पार करने में माहिर हैं। इनका मकसद गेर में जुटने वाली करीब पांच लाख की भीड़ के बीच बड़ी चोरी करना था।

बाइट – रामसनेही मिश्रा (एडिशनल डीसीपी):

“पुलिस को इनपुट मिला था कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति गेर के दौरान वारदात करने की फिराक में हैं। हमारी टीम ने होटलों की घेराबंदी की और इन्हें पकड़ा। ये सभी पेशेवर अपराधी हैं जो हवाई यात्रा कर शहरों में आते हैं ताकि शक न हो। समय रहते इन आरोपियों को पकड़कर हमने एक बड़े अपराध को टाल दिया है। फिलहाल इनसे पूछताछ की जा रही है ताकि इनके अन्य साथियों का पता लगाया जा सके।”

Advertisment

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई ने गेर में शामिल होने वाले लाखों भक्तों और पर्यटकों को एक बड़े नुकसान से बचा लिया है। फिलहाल सभी आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है।

See also  CG Transfer Breaking: आबकारी विभाग में बड़ा फेरबदल, 167 अधिकारी-कर्मचारियों का ट्रांसफर, 6 प्रोबेशनरी अफसरों को मिली पोस्टिंग

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!