Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

प्रदेश प्रवक्ता एवं समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रहे युवक के इलाज के लिए 12.50 लाख की मंजूरी 

जांजगीर-चांपा। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता एवं समाजसेवी इंजीनियर रवि पाण्डेय के प्रयासो से जांजगीर के 24 वर्षीय अमित राठौर के अप्लास्टिक एनीमिया नामक बिमारी के इलाज के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से 12.50 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की है। राशि स्वीकृति पश्चात् अमित राठौर का दावड़ा कालोनी रायपुर स्थित संजीवनी कैंसर केयर हाॅस्पिटल युनिट दो रायपुर मे ईलाज शुरू हो गया है। ज्ञात हो कि अमित राठौर अपनी माँ पुष्पलता राठौर के साथ आई.बी. रेस्ट हाऊस नहर पार जांजगीर मे निवास करता है। पिता की मृत्यु के पश्चात आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं रही फिर भी वो अपने संबंधियों के निजि व्यापार मे काम करके जीवन यापन कर रहा था। उसी बीच उसकी तबीयत खराब होने से चेक अप से पता चला कि उसे अप्लास्टिक एनीमिया नामक गंभीर बीमारी है जिसका इलाज बोन मेरू ट्रांसप्लांट से संभव है। परंतु जिसका ट्रांसप्लाट के लिए मेचिंग नही मिलता उसका एटीजी इंजेक्शन के बीमारी का इलाज संभव है। हॉस्पिटल में इलाज की खर्च की राशि का इस्टीमेट से उनकी मां बहुत चिंतित हो गयी। वो समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय से उनके जनसंपर्क कार्यालय मे मिलकर अपनी आवश्यकता की चर्चा की। इंजी. पाण्डेय ने मामले की संवेदनशीलता  को देखते हुए तुरंत मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत राशि प्रदान करने हेतु मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से निवेदन किया और विधिवत प्रक्रिया पूर्ण होते तक राठौर परिवार की मदद किया। इस बीच अमित की तबियत खराब होने से उसे तुरंत संजीवनी कैंसर केयर हॉस्पिटल मे भर्ती होना पड़ा। इंजी. पाण्डेय हाॅस्पिटल जाकर अमित से मुलाकात कर नया रायपुर  स्थित आयुष्मान भारत कार्यालय जाकर  प्रक्रिया की गति को बढ़ाने आग्रह किया। अंततः  अप्लास्टिक एनीमिया बिमारी के इलाज के लिए मुख्यमंत्री जी ने 12.50 लाख की राशि की स्वीकृति प्रदान की। अमित की मां ने  दूरभाष से इंजी. रवि पाण्डेय का आभार व्यक्त किया और जानकारी दी कि उनके बेटे का इलाज भी शुरू हो गया है। इंजीनियर रवि पाण्डेय ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी की संवेदनशीलता और अमित राठौर के भाग्य से ही संभव हो पाया है। उन्होने भरोसा दिलाया कि आगे भी साय सरकार जरूरतमंदो की मदद करती रहेगी। ज्ञात हो कि पूर्व मे भी कई जरूरतमंदो के सहयोग के लिए इंजीनियर पाण्डेय प्रयास कर राहत दिलवा चुके है।

See also  महिलाओं को दीपावली से पूर्व मिली खुशियों की नोटिफिकेशन, महतारी वंदन योजना की राशि से महिलाएं हो रहीं सशक्त...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!