Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

कलेक्टर ने बीज एवं कृषि विकास निगम प्रक्षेत्र एवं बीज प्रकिया केन्द्र खोखसा का किया निरीक्षण…

कलेक्टर ने बीज एवं कृषि विकास निगम प्रक्षेत्र एवं बीज प्रकिया केन्द्र खोखसा का किया निरीक्षण
 
       जांजगीर-चांपा। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने जांजगीर के बीज एवं कृषि विकास निगम प्रक्षेत्र एवं बीज प्रकिया केन्द्र खोखसा का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने अनाज, दलहन-तिहलन के आधार व प्रमाणित बीजों की उपलब्धता एवं भंडारण की जानकारी ली। उन्होंने बीज निगम प्रक्षेत्र में लगाये गये धान के फसल का निरीक्षण किया एवं उन्नत किस्मों के बीज का उपयोग करने कहा। इसके साथ ही उन्होंने किसानों को उच्च गुणवत्तायुक्त बीज प्राप्त हो तथा बीजों का ग्रेडेशन हाईटेक तरीकों से किया जाय, जिससे किसानों की पैदावार बढ़े। कलेक्टर ने धान के अतिरिक्त अधिक लाभ देने वाले फसलों के उत्पादन के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रक्षेत्र में माइनर नहर की साफ-सफाई मनरेगा के तहत कराने तथा चारों ओर बायो फेन्सिंग लगाने कहा। कलेक्टर ने बीज प्रकिया केन्द्र खोखसा में बीज प्रबंधक ए. के. यादव से धान व उन्नत किस्म के बीजों की उपलब्धता उनके रखरखाव के संबंध में जानकारी ली गई। इसके अलावा उन्होंने बीज प्रकिया केन्द्र के गोदाम में रखे धान, गेहूं, सरसों के किस्मों की उपलब्धता एवं भंडराण की जानकारी ली और बीज मशीन प्रीक्लीनर, एलिवेटर, ग्रेडर मशीन, सीड स्टोर टैंक का जायजा लिया एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर बीज निगम के क्षेत्र प्रबंधक आरती श्रीवास एवं संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

See also  ईडी का तड़के छापा, होटल सागर इंटरनेशनल के मालिक के घर पर कार्रवाई

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!