Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

हसदेव नदी में मिला युवती का शव, स्कूटी किनारे खड़ी मिली,  पहचान में जुटी पुलिस

जांजगीर-चांपा। ग्राम लछनपुर के बाबाडेरा के पास हसदेव नदी में एक अज्ञात युवती का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक युवती अपनी दोपहिया स्कूटी से नदी किनारे पहुंची थी। बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात कारणवश उसने नदी में छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों द्वारा तत्काल संबंधित थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद ही शव को नदी से बाहर निकाला जाएगा और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

See also  “कैकेयी में शक्ति, निष्ठा और मातृत्व भाव जैसे गुण थे, लेकिन उन्हें अक्सर उनकी महत्वाकांक्षा के लिए ही याद किया जाता है” — सोनी सब के ‘वीर हनुमान’ में रानी कैकेयी की भूमिका निभा रहीं हुनर हाली गांधी

मौके पर एक स्कूटी भी खड़ी मिली है, जो TVS Motor Company की जुपिटर बताई जा रही है। वाहन का नंबर CG 11 AZ 6819 बताया जा रहा है। पुलिस वाहन नंबर के आधार पर युवती की पहचान करने में जुटी हुई है।

फिलहाल पुलिस के पहुंचने और प्रारंभिक जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!