Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

होली से पहले पुलिस विभाग में फेरबदल, 9 निरीक्षक समेत 11 का तबादला

रायगढ़ : रायगढ़ जिले में होली से पहले पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह ने पुलिसिंग व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से 9 निरीक्षकों और 2 उप निरीक्षकों के तबादले के आदेश जारी किए हैं।

जारी आदेश के अनुसार, अभिनव कांत सिंह को रक्षित केंद्र से थाना प्रभारी जूटमिल के रूप में पदस्थ किया गया है। वहीं कमला पुसाम को तमनार से स्थानांतरित कर कोतरारोड थाना प्रभारी बनाया गया है।

अन्य अधिकारियों के तबादले भी आदेश में शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी सूची के अनुसार संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। होली पर्व को देखते हुए कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के लिए इस प्रशासनिक बदलाव को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

See also  स्वतंत्रता दिवस की उपलक्ष्य में अनुविभागीय अधिकारी यदुमानी सिदार द्वारा अनुभाग के थानों में पदस्थ उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारी को सम्मानित किया गया...

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!