Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG NEWS : रायपुर तहसील कार्यालय में नकल कॉपी को लेकर विवाद, वकीलों और कर्मचारियों के बीच हंगामा

रायपुर : रायपुर के तहसील कार्यालय में दस्तावेजों की नकल कॉपी समय पर उपलब्ध नहीं होने के आरोप को लेकर वकीलों और कर्मचारियों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। बताया जा रहा है कि घटना बुधवार की है।

जानकारी के अनुसार, कुछ वकील हाईकोर्ट में अपील दायर करने के लिए तहसील कोर्ट से आदेश की प्रमाणित प्रति (नकल कॉपी) मांग रहे थे। आरोप है कि तय समय पर कॉपी उपलब्ध नहीं कराई गई, जिससे नाराज वकीलों ने तहसील कार्यालय में विरोध जताया।

इस दौरान कर्मचारियों के साथ कथित रूप से अभद्र व्यवहार किए जाने की बात भी सामने आई है। कर्मचारियों का आरोप है कि वकीलों ने अवैध वसूली के आरोप लगाते हुए अपशब्द कहे और तहसीलदार को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की। एक कर्मचारी ने यह भी आरोप लगाया कि उससे नाम के साथ उसकी जाति पूछी गई और धमकी दी गई। हंगामे के दौरान प्रदेश के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा पर भी रिश्वत लेने के आरोप लगाए जाने की चर्चा है।

See also  मयंक श्रीवास्तव ने जनसंपर्क आयुक्त का पदभार ग्रहण किया...

वरिष्ठ अधिवक्ता कृष्ण कुमार त्रिपाठी ने कहा कि मामला तहसीलदार ख्याति नेताम की अदालत से जुड़ा है। उनके अनुसार, उनकी सहयोगी वकील आदेश की कॉपी लेने गई थीं, जहां कथित रूप से कर्मचारी ने बिना “खर्चे” काम न होने की बात कही। उन्होंने कहा कि उन्होंने पैसे देने से इनकार किया और कार्यालय में दलाली व अवैध वसूली का आरोप लगाया। उनका कहना है कि ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रक्रिया के कारण आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं, इस मामले में एसडीएम नंद कुमार चौबे ने कहा कि यदि वकीलों को कोई शिकायत थी तो उन्हें संबंधित अधिकारी के संज्ञान में लाना चाहिए था। उन्होंने पूरे प्रकरण की जांच कराने की बात कही है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!