Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

शोध छात्र पर जानलेवा हमला: स्कूल संचालक के परिवार की महिलाओं ने भी दी गालियां, डंडे और पत्थर से वार

जांजगीर-चांपा। नवागढ़ के सेमरा में शिक्षा के नाम पर ‘दबंगई’ का नंगा नाच देखने को मिला है। कैंसर और कृषि नवाचार पर शोध कर रहे होनहार छात्र पंकज कुमार चौबे पर जे.पी. विप्र स्कूल के संचालक और उनके पूरे परिवार ने डंडे व पत्थरों से हमला कर दिया। इस घटना का एक विजुअल (वीडियो) भी सामने आया है जिसमें पुरुष डंडे बरसा रहे हैं और उनके परिवार की महिलाएं भी सरेआम मां-बहन की अश्लील गालियां दे रही हैं।
 
घटना का विवरण:
पीड़ित पंकज चौबे ने स्कूल में अयोग्य शिक्षकों (बिना D.Ed/B.Ed) और अवैध अतिक्रमण की शिकायत कलेक्टर से की थी। 16 फरवरी को एसपी कार्यालय में शिकायत के ठीक अगले दिन 17 फरवरी की सुबह 8 बजे, स्कूल संचालक भुवनेश्वर, विद्याभूषण, नंद कुमार और उनके परिवार की महिलाओं ने पंकज को कोला बाड़ी के पास घेर लिया।
 
वीडियो में डंडे और गालियां कैद:
पंकज के पास मौजूद वीडियो साक्ष्य में स्पष्ट दिख रहा है कि आरोपी पक्ष किस तरह डंडे और ईंट-पत्थरों से लैस होकर हमला कर रहा है। हैरानी की बात यह है कि परिवार की महिलाएं भी इस हिंसा में शामिल थीं और भद्दी गालियां दे रही थीं। पंकज ने बताया कि उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है ताकि वे स्कूल के खिलाफ की गई शिकायतें वापस ले लें।
 
प्रशासन की चुप्पी पर सवाल:
एक शोध छात्र, जो समाज के लिए कैंसर जैसी बीमारी पर कार्य कर रहा है, उस पर हुए इस संगठित हमले ने प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पंकज ने नवागढ़ पुलिस से आरोपियों के विरुद्ध धारा 294 (गाली-गलौज), 323 (मारपीट), 506 (धमकी) और 34 (सामूहिक अपराध) के तहत तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

See also  IPL 2025 में ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर्स को लेकर आया अपडेट, जानिए कौन लौटेगा भारत और कौन नहीं

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!